Haryana News: SIR ने 35 साल बाद मिलवाए दो सगे भाई, स्कूल में आमने-सामने आते ही छलक पड़े आंसू

On: September 6, 2026 8:07 AM
Follow Us:

Haryana News:हरियाणा के जींद में एसआई के दौरान एक ऐसा भावुक पल सामने आया, जिसने प्रशासनिक प्रक्रिया को पारिवारिक मिलन की यादगार कहानी में बदल दिया। वोटर कार्ड से जुड़े सत्यापन के लिए पंजाब से जींद पहुंचे एक व्यक्ति की पहचान उसके सगे भाई के रूप में हुई। दोनों भाई करीब 35 साल से एक-दूसरे से बिछड़े हुए थे।

पिछले करीब 35 वर्षों से पंजाब में रह रहे सीताराम को SIR सत्यापन के लिए अपने पुराने स्कूल के प्रमाण पत्र की जरूरत थी। दिव्यांग सीताराम इस सिलसिले में पंजाब से जींद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनोहरपुर पहुंचे।

दोनों भाई मिलने के बाद हुए भावुक  

स्कूल स्टाफ ने सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान गांव में फोन कर सीताराम के बारे में जानकारी जुटाई। इसी दौरान यह सूचना गांव में रह रहे उनके सगे भाई कृष्ण तक पहुंची। कृष्ण को जैसे ही पता चला कि स्कूल में आया व्यक्ति उनका बिछड़ा हुआ भाई सीताराम हो सकता है, उन्होंने तुरंत बीएलओ से संपर्क किया। कृष्ण ने सीताराम की पहचान करते हुए कहा कि वह उनका ही भाई है और वह पिछले 35 साल से उसे तलाश कर रहे हैं।

इसके बाद कृष्ण तत्काल विद्यालय पहुंच गए। जैसे ही दोनों भाइयों की एक-दूसरे से मुलाकात हुई, दोनों भावुक हो गए और एक-दूसरे को गले लगा लिया। 35 साल के लंबे बिछोह के बाद हुए इस मिलन के दौरान दोनों भाइयों की आंखों से आंसू छलक पड़े।

विद्यालय में मौजूद लोग भी हुए भावुक

दोनों भाइयों के मिलन का यह दृश्य विद्यालय परिसर में मौजूद लोगों के लिए भी बेहद भावुक और यादगार बन गया। वर्षों बाद अपने भाई को सामने देखकर दोनों की भावनाएं छलक उठीं।बताया गया कि सीताराम छह भाइयों में पांचवें नंबर पर हैं। वह लंबे समय से पंजाब में रह रहे थे और वहीं सरकारी नौकरी करते थे। इससे पहले उन्होंने एक निजी स्कूल में चपरासी के रूप में भी काम किया था।

SIR प्रक्रिया बनी भाई मिलन की वजह

मौके पर मौजूद एडिशनल एईआरओ डॉ. रमेश कुमार ने इस घटना को अपने लिए बेहद यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक सत्यापन प्रक्रिया नहीं रही, बल्कि इसी प्रक्रिया के माध्यम से वर्षों से बिछड़े दो भाइयों का दोबारा मिलना संभव हुआ। उन्होंने कहा कि यह घटना इस बात की मिसाल है कि कभी-कभी एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया भी किसी परिवार के लिए जिंदगी का सबसे भावुक और यादगार पल लेकर आती है।
HTET में 25 30 सवालों पर आपत्ति चेयरमैन ने किया बड़ा खुलासा 88467 Also read: Haryana News: HTET में 25-30 सवालों पर आपत्ति? चेयरमैन ने किया बड़ा खुलासा, बताई असली स्थिति

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा के तोशाम हल्के को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी 4440 लाख की सौगात, देखें क्या-क्या होंगे काम?

हरियाणा में सफाई कर्मियों के लिए नायब सरकार का बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी और वेतन को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला…पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी

Haryana News: सीएम सैनी ने का युवाओं को दिया संदेश, कहा- नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में लगाएं ऊर्जा

हरियाणा की बेटी ने रचा इतिहास, 6 दिनों में यूरोप-अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटियों पर फहराया तिरंगा

हरियाणा के हिसार में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबा दो बहनों का इकलौता भाई; हुई मौत