Haryana News: हरियाणा के पानीपत में 20000 की रिश्वत लेते सब-ट्रेजरी का क्लर्क गिरफ्तार, 45-46 लाख पेंशन लाभ बैंक खाते में ट्रांसफर करने के बदले मांगी थी रिश्वत

On: October 15, 2026 1:48 AM
Follow Us:


हरियाणा में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पानीपत जिले में कार्रवाई करते हुए इसराना सब-ट्रेजरी में तैनात हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के क्लर्क सुरेंद्र सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है।

पेंशन लाभ की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर करने के बदले मांगी थी रिश्वत

शिकायतकर्ता इसराना, जिला पानीपत, स्वास्थ्य विभाग से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीएचडब्ल्यू) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शिकायत के अनुसार, इसराना सब-ट्रेजरी में तैनात क्लर्क सुरेंद्र सिंह ने उनके लगभग 45 से 46 लाख रुपये के पेंशन लाभ बैंक खाते में ट्रांसफर करने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। बताया गया है कि रिश्वत की मांग के बाद 13 अक्टूबर 2026 को शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 11 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद भी आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

सब-ट्रेजरी परिसर में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी की टीम ने मामले का नियमानुसार सत्यापन करते हुए ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी सुरेंद्र सिंह को 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली गई।यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जींद की टीम द्वारा की गई।

रिश्वत की राशि सब-ट्रेजरी परिसर, इसराना, जिला पानीपत में नए बस स्टैंड के पास की गई कार्रवाई के दौरान बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी संख्या 27, दिनांक 14 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में मामला दर्ज किया गया है।

भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत के लिए एसीबी से संपर्क करें

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 94178-91064 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मुफ्त फेस्टिवल एडवांस को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

हरियाणा के पलवल से बल्लभगढ़ तक दौड़ेगी मेट्रो, 28 KM लंबे रूट को मिली हरी झंडी; जानें 10 स्टेशनों की पूरी लिस्ट

हरियाणा में नए निवेश और वैश्विक औद्योगिक साझेदारियों को मिलेगी गति, मुख्यमंत्री 14 से 17 अक्टूबर तक रहेंगे स्वीडन दौरे पर

Haryana News: रतिया तहसील कार्यालय में फिर विजिलेंस का छापा, रजिस्ट्री क्लर्क 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Haryana News: NCC कार्यालय में 5 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला क्लर्क गिरफ्तार, 20 हजार की मांगी थी घूस

Haryana News: हरियाणा के 700 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, एक साल में बनेंगी नई बिल्डिंग; हर स्कूल में लगेगा सोलर सिस्टम