Haryana News: हरियाणा के रोहतक में मॉडल स्कूल और नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

On: July 17, 2026 7:05 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रोहतक शहर में खालिस्तानी आतंकी संगठन के नाम से मॉडल स्कूल और नगर निगम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना सामने आई। ईमेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।

धमकी की सूचना मिलते ही मॉडल स्कूल और नगर निगम रोहतक के कार्यालय को एहतियातन खाली करा लिया गया। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने दोनों परिसरों में सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

मौके पर पहुंचे SDM और रोहतक के मेयर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला झूठी धमकी या अफवाह प्रतीत हो रहा है। हालांकि सुरक्षा के मद्देनज़र किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है और दोनों स्थानों की पूरी तरह से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। ईमेल किस आईडी से भेजा गया, उसका स्रोत क्या है और इसके पीछे कौन लोग हैं, इसकी साइबर विशेषज्ञों की मदद से जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें