Haryana: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में अब नहीं होगी टाट-पट्टी, सभी छात्रों को मिलेंगे ड्यूल डेस्क

On: April 13, 2026 2:15 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य के करीब 14 हजार स्कूलों में टाट-पट्टी व्यवस्था खत्म कर सभी छात्रों को ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराने की योजना को मंजूरी दे दी है।

इस योजना के तहत अब कोई भी छात्र जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करेगा। सरकार इस परियोजना पर लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च करेगी और सभी जिलों के स्कूलों में करीब 2.88 लाख ड्यूल डेस्क उपलब्ध कराए जाएंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद 1 नवंबर से स्कूलों में ड्यूल डेस्क की सप्लाई शुरू हो जाएगी, जिससे छात्रों को जल्द इसका लाभ मिलने लगेगा।

नए ड्यूल डेस्क मजबूत लोहे से तैयार किए जाएंगे और इनमें एंगल की जगह पाइप का इस्तेमाल होगा, जिससे ये अधिक टिकाऊ और सुरक्षित होंगे। इन डेस्क पर छात्र आराम से बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे और परीक्षाएं भी इसी पर आयोजित की जाएंगी।

बताया जा रहा है कि वर्ष 1966 के बाद यह पहला मौका है जब सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में इतना बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इस फैसले से न केवल छात्रों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि उनके पढ़ाई के माहौल में भी सुधार होगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

परिक्रमा से पूरी होगी हर मुराद…फरीदाबाद का ये मंदिर 5 हजार साल पुराना, जानिए लोकेशन

हिमाचल नंबर की बोलेरो पर लिखा था ‘किडनैपिंग कार…नो फेस-नो केस’, पुलिस ने उतारी हेकड़ी, IPS पंकज नैन बोले-सड़क पर दादागिरी नहीं चलेगी

गुरुग्राम हिट एंड रन केस को जातीय रंग देने पर भड़की पीड़िता सिया, आरोप कल्याण बैंसला को 14 दिन के लिए जेल भेजा

सोनीपत में 6 माह के पोते पर पिटबुल अटैक पर दादी बोली-कुत्ते का मालिक खर्चा देने से कर रहा इंकार

‘2 लाख भेज दे चुपचाप, फिर गोली लगेगी.”, रैपर बादशाह को चुनौती देने वाली हरियाणवी सिंगर सुदेश रोहिला को धमकी भरे मैसेज

‘कॉल का जवाब दो नहीं तो छाती में गोली लगेगी’, हरियाणी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग, बाल बाल बचे