Haryana: हरियाणा में पेट्रोल-डीजल को लेकर हड़कंप, कई पंपों पर खत्म हुआ तेल

On: March 27, 2026 1:17 PM
Follow Us:

Haryana News: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। इजरायल-ईरान के चलते घरेलू गैस के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर भी लोगों में चिंता बढ़ गई है। हरियाणा के कई जिलों में लोग पैनिक में आकर पेट्रोल पंपों पर भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।

हिसार, भिवानी समेत कई इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। लोग अपने वाहनों की टंकी फुल कराने के लिए जल्दी-जल्दी पंपों पर पहुंच रहे हैं। इसी पैनिक बाइंग के चलते हिसार में बीती रात करीब 10 बजे तक अधिकांश पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया।

स्थिति का असर अब ग्रामीण इलाकों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। गांवों के पंपों पर डीजल खत्म होने के कारण लोग शहरों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे शहरी पंपों पर भी दबाव बढ़ गया है। हिसार के कैमरी रोड स्थित पेट्रोल पंप और अग्रोहा क्षेत्र के दो पंपों पर पेट्रोल और डीजल दोनों पूरी तरह खत्म हो गए, जिससे कई लोगों को बिना ईंधन लिए ही लौटना पड़ा।

वहीं यमुनानगर में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पंप संचालकों ने एहतियातन कदम उठाए हैं। यहां पेट्रोल-डीजल को बोतलों या खुले में देने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, ताकि अनावश्यक भंडारण और कालाबाजारी को रोका जा सके।

हालांकि, सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसके बावजूद अफवाहों और वैश्विक हालात के कारण लोगों में घबराहट देखी जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Tori Farming : तोरी में कीड़ों ने मचाई तबाही, फरीदाबाद के किसान ने खोजा अनोखा जुगाड़, 500 रुपये से बचा रहा फसल

भिवानी की लेडी टीचर मनीषा की नहीं हुई थी हत्या, CBI की क्लोजर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, पिता बोले-अब अच्छा से वकील देखेंगे

भीड़ में गैस का टैंकर फंसाया, अंबाला में हंगामे पर एसपी का बड़ी साजिश का दावा, 7 जवान ICU में भर्ती

अंबाला का 200 साल पुराना चमत्कारी हनुमान मंदिर, जहां स्टेशन से निकलते ही भक्त सबसे पहले टेकते हैं माथा

आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठियां भांजीं, अंबाला में क्यों बरपा हंगामा, क्या है पूरा विवाद? DSP का अंगूठा कटा, 7 पुलिस जवान घायल

Ambala Protest: हाईवे जाम, DSP का हाथ कटा, गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी को लेकर अंबाला में बवाल | State