Haryana: हरियाणा में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB टीम ने की कार्रवाई

On: May 17, 2026 3:01 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबाला की टीम ने पंचायती राज विभाग में तैनात पटवारी उमेद सिंह बूरा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई डीएसपी ओमप्रकाश नैन के नेतृत्व में की गई।

मामला गांव पारता निवासी कपिल कुमार की शिकायत पर सामने आया। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि पटवारी उमेद सिंह बूरा गांव की शामलात भूमि की रजिस्ट्री कराने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था और बिना पैसे काम करने से इनकार कर रहा था।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे और नंबर दर्ज किए गए नोटों के साथ आरोपी के पास भेजा। जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने तुरंत उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी के हाथों को रसायन जांच के तहत धोया गया तो पानी का रंग लाल हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Health Tips : घबराहट से लेकर ब्लोटिंग तक…मेनोपॉज के दौरान क्यों बढ़ जाती हैं ये दिक्कतें? अंबाला की डॉक्टर से जानें बचाव

महिलाओं में ओवरी कैंसर की शुरुआत में पहचान करना क्यों होता है मुश्किल? पेट फूलने को गैस न समझें और डॉक्टर से मिलें, एक्सपर्ट ने बताया

रोहतक में अवैध पटाखा फैक्ट्रीः बाहर से बंद, अंदर काम करते थे मजदूर, पुलिस की रेड में 2 करोड़ रुपये के पटाखे जब्त

Dussehra School Holiday 2026: 20 या 21 अक्टूबर, स्कूलों में दशहरा की छुट्टी कब है? इन 3 तरीकों से चेक करें हॉलिडे का स्टेटस

‘एक पीस नहीं बिका’, मंझधार में फंसे फरीदाबाद में रावण का पुतला बनाने वाले परिवार

अब कैश ले जाने की टैंशन खत्मः जींद नागरिक अस्पताल में अब क्यूआर कोड से होगा OPD और लैब टेस्ट का भुगतान