Haryana Police Constable Recruitment 2026: हरियाणा की सबसे बड़ी पुलिस भर्ती, 5500 पदों पर निकला नोटिफिकेशन

On: January 1, 2026 9:33 AM
Follow Us:
Haryana Police Constable Recruitment 2026

Haryana Police Constable Recruitment 2026: नए साल 2026 की शुरुआत में हरियाणा सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी पुलिस सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 5500 पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल की नियुक्ति की जाएगी। इससे पहले सबसे बड़ी भर्ती 5061 पदों पर हुई थी, लेकिन इस बार सरकार ने उसका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।


5500 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पोस्ट का पूरा ब्योरा Haryana Police Constable Recruitment 2026

HSSC द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। साथ ही रेलवे पुलिस (GRP) के लिए भी पद आरक्षित रखे गए हैं।

पदों का विवरण (टेबल)

कैटेगरीपदों की संख्या
मेल कॉन्स्टेबल4500
महिला कॉन्स्टेबल600
GRP मेल कॉन्स्टेबल400
कुल पद5500

खास बात यह है कि इस भर्ती में आवेदन शुल्क पूरी तरह से फ्री रखा गया है, यानी अभ्यर्थियों को कोई फीस नहीं देनी होगी।


Haryana Police Constable Recruitment 2026 आवेदन प्रक्रिया कब से होगी शुरू?

पुलिस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार 11 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 25 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे तय की गई है।

हालांकि फिलहाल केवल आवेदन शेड्यूल ही जारी हुआ है। एग्जाम डेट अभी तय नहीं की गई है। आयोग के अनुसार, आवेदन संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे, उसके बाद ही परीक्षा की तारीख घोषित होगी। Haryana Police Constable Recruitment 2026

Haryana Police Constable Recruitment 2026
Haryana Police Constable Recruitment 2026

हाइट और चेस्ट से जुड़ी जरूरी शर्तें

पुलिस भर्ती में फिजिकल स्टैंडर्ड्स को लेकर भी स्पष्ट नियम जारी किए गए हैं।

फिजिकल एलिजिबिलिटी (टेबल)

कैटेगरीहाइटचेस्ट
सामान्य पुरुष170 सेमी83 सेमी
आरक्षित पुरुष168 सेमी81 सेमी
सामान्य महिला158 सेमी
आरक्षित महिला156 सेमी

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 2-2 सेंटीमीटर की छूट दी गई है।


फिजिकल टेस्ट में दौड़ होगी सबसे अहम

पुलिस भर्ती के तहत फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) अनिवार्य होगा। इसमें दौड़ पूरी करना जरूरी है। Haryana Police Constable Recruitment 2026

दौड़ का मापदंड

  • पुरुष उम्मीदवार: 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर

  • महिला उम्मीदवार: 6 मिनट में 1 किलोमीटर

  • एक्स-सर्विसमैन: 5 मिनट में 1 किलोमीटर

जो अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में फेल होंगे, उन्हें आगे की भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।


युवाओं में उत्साह, भर्ती को माना जा रहा ऐतिहासिक

5500 पदों पर निकली यह भर्ती हरियाणा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका मानी जा रही है। बिना फीस आवेदन और बड़ी संख्या में पद होने के कारण इस बार आवेदन संख्या रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है। Haryana Police Constable Recruitment 2026

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now