Haryana Police Jobs 2026: नए साल पर युवाओं को बड़ा तोहफा, 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी

On: January 1, 2026 7:34 AM
Follow Us:

Haryana Police Job Recruitment 2026: नए साल 2026 की शुरुआत हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आई है। हरियाणा सरकार और हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने पुलिस विभाग में 5500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

जारी विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में 4500 पद पुरुष कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि शेष पद अन्य श्रेणियों के लिए रखे गए हैं। भर्ती का उद्देश्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना बताया जा रहा है।
सरकार की ओर से कहा गया है कि यह भर्ती पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PMT) और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल रहेगा। जल्द ही आवेदन की तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी विस्तृत जानकारी HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

नए साल पर आई इस बड़ी भर्ती से प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now