हरियाणा पुलिस भर्ती: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह द्वारा आयोजित LIVE सेशन में हजारों युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान चेयरमैन ने अभ्यर्थियों द्वारा पूछे गए अहम सवालों के जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि 2024 में रद्द की गई पुलिस भर्ती में आवेदन करने वाले युवाओं को नई भर्ती में आयु में छूट (Age Relaxation) दी जाएगी।
चेयरमैन ने बताया कि नई भर्ती में आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं हाइट रिलैक्सेशन को लेकर उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम हाइट 158 सेंटीमीटर, जबकि आरक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए 156 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।
11 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन, 5500 पदों पर भर्ती
HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दो दिन पहले ही जानकारी दी थी कि 11 जनवरी 2026 से हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे तक रखी गई है। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
LIVE सेशन में पूछे गए अहम सवाल-जवाब
रेस और फिजिकल टेस्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट
महिला अभ्यर्थियों को 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी
पुरुष अभ्यर्थियों को 2.5 किलोमीटर की दौड़ 12 मिनट में
एक्स-सर्विसमैन को 1 किलोमीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी
प्रेग्नेंट महिलाओं को राहत
चेयरमैन ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को रेस में अस्थायी राहत दी जाएगी, लेकिन इसके लिए संबंधित मेडिकल दस्तावेज जमा करना अनिवार्यहोगा। चयन होने पर जॉइनिंग से पहले फिजिकल क्राइटेरिया पूरा करना होगा।
5500 पदों का ब्रेकअप
4500 मेल कॉन्स्टेबल
600 महिला कॉन्स्टेबल
400 मेल कॉन्स्टेबल (GRP)
यह हरियाणा की हालिया सबसे बड़ी पुलिस भर्तियों में से एक मानी जा रही है। इससे पहले 5061 पदों पर भर्ती हुई थी।
परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में कुल 100 सवाल (94.5 अंक) होंगे। परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होगी।
प्रमुख विषय:
हरियाणा जनरल नॉलेज – 20 सवाल
कंप्यूटर नॉलेज – 10 सवाल
जनरल स्टडीज, जनरल साइंस
करेंट अफेयर्स
एग्रीकल्चर
जनरल एप्टीट्यूड
न्यूमेरिकल एबिलिटी
पशुपालन
हाइट और चेस्ट क्राइटेरिया
पुरुष उम्मीदवार: 170 सेमी हाइट, 83 सेमी चेस्ट
आरक्षित वर्ग को 2-2 सेमी की छूट
महिला उम्मीदवार: 158 सेमी हाइट, आरक्षित वर्ग को 2 सेमी छूट
एग्जाम डेट अभी तय नहीं
फिलहाल केवल आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया गया है। परीक्षा तिथि अभी तय नहीं की गई है। आयोग आवेदन संख्या के आधार पर परीक्षा केंद्र निर्धारित करेगा, जिसके बाद एग्जाम डेट घोषित की जाएगी।













