हरियाणा के जींद से बड़ी खबर सामने आई है। जींद से चंडीगढ़ जा रही किलोमीटर स्कीम की बस पर कार सवार युवकों ने पथराव कर दिया, जिसमें बस के कई शीशे टूट गए। इस घटना में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आई हैं।
कैसे हुआ पथराव?
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे जींद बस अड्डे से बस चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। तभी कार सवार युवकों ने बस का पीछा करना शुरू कर दिया और ड्राइवर-कंडक्टर को गालियां देने लगे।
जैसे ही बस फ्लाईओवर पर चढ़ी, युवकों ने कार को बस के आगे लगाने की कोशिश की और पथराव शुरू कर दिया। इससे बस के कई शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
यात्रियों में दहशत, दूसरी बस से भेजा गया
घटना के समय बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे।
पथराव से अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री घायल हुए।
बाद में यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया।
पुलिस जांच में जुटी
पथराव करने के बाद आरोपी युवक अपनी कार लेकर फरार हो गए।
उनकी गाड़ी बिना नंबर प्लेट की थी।
बस को सिविल लाइन थाना ले जाया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।











