हरियाणा रोडवेज में शामिल होंगी 150 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें, परिवहन मंत्री अनिल विज ने दी बड़ी सौगात

On: June 6, 2025 5:02 PM
Follow Us:
हरियाणा रोडवेज में शामिल होंगी 150 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने राज्यवासियों को बेहतर यातायात सुविधा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। अब हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 150 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा रही हैं। इन बसों के आने से यात्रियों को न सिर्फ गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि सफर भी अधिक आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल होगा।

इलेक्ट्रिक बसों से बदलेगी हरियाणा रोडवेज की तस्वीर

परिवहन मंत्री अनिल विज ने जानकारी दी कि सरकार का लक्ष्य लोगों को सुरक्षित, सस्ता और टिकाऊ यातायात मुहैया कराना है। उन्होंने कहा कि,

“देश और प्रदेश में लाखों लोग रोजाना रोडवेज बसों से सफर करते हैं, इसलिए हमारी प्राथमिकता है कि उन्हें बेहतर सुविधाएं दी जाएं। हम धीरे-धीरे रोडवेज की तस्वीर बदल रहे हैं।”

मंत्री विज ने यह भी बताया कि नई बसें पूरी तरह वातानुकूलित होंगी, जिससे यात्रियों को गर्मी में सफर के दौरान राहत मिलेगी। साथ ही, यह पहल हरियाणा सरकार के ग्रीन मोबिलिटी मिशन को भी मजबूत करेगी।

पहले भी हो चुकी है बसों की खेप शामिल

गौरतलब है कि हरियाणा रोडवेज में पहले भी कई वोल्वो और इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जा चुकी हैं। इन नई बसों की संख्या अब और बढ़ाई जा रही है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ये बसें जल्द ही मुख्य मार्गों और व्यस्त रूटों पर चलाई जाएंगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके