Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज बसों का

On: November 15, 2025 7:53 PM
Follow Us:
Haryana Roadways Vacancy 2026

Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज की बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। अगर आप हरियाणा या आसपास की किसी भी जगह की यात्रा कर रहे हैं तो इससे पहले बस के समय जरूर देख लें। यहां हम कुछ प्रमुख रूटों और बसों के टाइमिंग की जानकारी दे रहे हैं ताकि आपकी यात्रा आसान और प्लानिंग सही हो सके।

कुरुक्षेत्र से दिल्ली और लुधियाना तक सुपरफास्ट सेवा

हरियाणा राज्य परिवहन की HVAC सुपरफास्ट बस सेवा कुरुक्षेत्र से दिल्ली और फिर लुधियाना तक चलती है। कुरुक्षेत्र से बस सुबह 7:30 बजे, करनाल से 8:00 बजे और पानीपत से 9:00 बजे चलती है। दिल्ली से लुधियाना के लिए बस दोपहर 12:00 बजे रवाना होती है और रास्ते में पानीपत, करनाल, अम्बाला कैन्ट, पिपली आदि स्टॉप पर ठहराव होता है। वहीं, लुधियाना से दिल्ली के लिए सुबह 5:00 बजे बस चलती है।

हरियाणा राज्य परिवहन हिसार से दिल्ली और सिरसा

यहां से भी बसें रोजाना चलती हैं। हांसी से सुबह 3:50 बजे बस दिल्ली के लिए रवाना होती है, वहीं दिल्ली से सुबह 7:20 बजे बस सिरसा की ओर जाती है। रास्ते में रोहतक, बहादुरगढ़ जैसे स्टॉप आते हैं। हिसार से दोपहर 11:00 बजे भी बस चलती है।

कैथल से यमुनानगर और हरिद्वार की सुपरफास्ट सेवा

कैथल से सुबह 5:50 बजे बस हरिद्वार के लिए निकलती है। इस रूट में पेहवा, कुरुक्षेत्र, लाडवा, सरसावा, सहारनपुर से होते हुए बस हरिद्वार सुबह 11:30 बजे पहुंचती है। वापसी में हरिद्वार से दोपहर 12:00 बजे बस चलती है।

रात्रि सेवा पानीपत से हरिद्वार तक

दिल्ली से शाम 6:30 बजे बस पानीपत, कैराना, शामली, मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार रात्रि 12:15 बजे तक पहुंचती है। हरिद्वार से सुबह 9:20 बजे वापसी के लिए बस चलती है।

सिरसा से अमृतसर तक स्वर्ण मंदिर एक्सप्रेस

यह बस सिरसा से सुबह 9:30 बजे अमृतसर के लिए चलती है और रास्ते में डबवाली, बठिंडा, फरीदकोट जैसे कई स्टॉप्स पर रुकती है। अमृतसर पहुंचने का समय लगभग 4:50 बजे होता है। वापसी में सुबह 6:22 बजे अमृतसर से बस सिरसा के लिए निकलती है।

फतेहाबाद से सालासरबलाजी

सिरसा से सुबह 8:10 बजे बस फतेहाबाद, हिसार, चूरू, राजगढ़ होते हुए सालासर दरबार शाम 4 बजे तक पहुंचती है। वापसी सुबह 6:30 बजे सालासर से फतेहाबाद के लिए बस चलती है। किराया लगभग 300 रुपए है।

पलवल से रेवाड़ी और श्रीखाटूश्यामजी

पलवल से सुबह 9 बजे बस सोहना, तावडू, नारनौल होते हुए रेवाड़ी तक जाती है। वापसी में खाटूश्यामजी से सुबह 6 बजे बस पलवल के लिए चलती है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके