Haryana School Holiday: हरियाणा में 2 दिसंबर को स्कूलों की छुट्टी का ऐलान, ये है कारण

On: December 1, 2025 4:32 PM
Follow Us:
Haryana School Holiday

Haryana School Holiday: कुरुक्षेत्र: हरियाणा के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में मंगलवार को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यह निर्णय कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) के तहत लिया गया है। सोमवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह घोषणा की।

सोमवार को 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने केशव पार्क में एक साथ एक मिनट का वैश्विक गीता पाठ किया। इस अनोखे आयोजन में देश-विदेश के विद्यार्थी और नागरिक ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर शामिल हुए, जिससे यह कार्यक्रम वैश्विक स्तर पर चर्चा में आ गया।

कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव की भी अचानक उपस्थिति ने लोगों का उत्साह बढ़ा दिया। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्यक्रम में शिरकत की। इससे पहले उन्होंने ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका, पूजा-अर्चना की और हवन-यज्ञ में आहुति दी। Haryana School Holiday

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मंगलवार को प्रदेशभर के स्कूलों में अवकाश रहेगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी और उनके परिवार महोत्सव में पहुंचकर हिस्सा ले सकें और गीता के संदेश व संस्कृति से जुड़ सकें।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव हरियाणा का प्रमुख सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें हर वर्ष लाखों श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होते हैं।

हालाँकि अभी तक शिक्षा विभाग की और से कोई भी आधारिक लेटर जारी नहीं किया गया है। Haryana School Holiday


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now