Haryana School Holiday Update: हरियाणा में शीतकालीन अवकाश को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कल स्कूल खुलेंगे या नहीं?

On: January 18, 2026 7:53 PM
Follow Us:

Haryana School Holiday Update: हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच एक बार फिर स्कूलों की छुट्टियों को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने पहले प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 15 जनवरी 2026 तक घोषित किया था, लेकिन मौसम के बिगड़ते हालात को देखते हुए इसे बढ़ाकर 18 जनवरी तक कर दिया गया। अब ठंड का असर कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ता नजर आ रहा है, ऐसे में स्कूलों की छुट्टियां खत्म हो रही है और कल से स्कूल खुलेंगे।

मौसम विभाग द्वारा आज हरियाणा के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रहने की आशंका है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। आज शीतकालीन अवकाश की अवधि समाप्त हो रही है, लेकिन मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग पर एक बार फिर छुट्टियां बढ़ाने का दबाव बनता दिखाई दे रहा है। लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग की तरफ से कोई भी छुट्टी बढ़ने का आदेश नहीं आया है। इसका मतलब की सोमवार यानि 20 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।

जानकारी के मुताबिक, राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। इसके बाद 16 और 17 जनवरी को भी छुट्टी बढ़ाई गई, जबकि 18 जनवरी रविवार होने के कारण स्कूल स्वतः बंद रहे। यानी बच्चों को कुल मिलाकर लगातार 18 दिनों का अवकाश मिला है।

पहले योजना थी कि स्कूल 16 जनवरी से अपनी पुरानी टाइमिंग के अनुसार खुलेंगे, लेकिन ठंड के प्रकोप के चलते यह संभव नहीं हो सका। हालांकि फिलहाल आधिकारिक रूप से कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। 18 जनवरी रविवार के बाद 19 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।

अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे शिक्षा विभाग के आधिकारिक आदेश का इंतजार करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। जैसे ही सरकार की ओर से स्कूलों की छुट्टियों को लेकर कोई अंतिम फैसला होगा, उसकी सूचना सार्वजनिक की जाएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now