Haryana Weather Alert: आज फिर छाए बादल, दोपहर के बाद इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

On: April 11, 2026 5:56 PM
Follow Us:

Haryana Weather Alert: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट लिया है। रेवाड़ी, हिसार,फतेहाबाद, सिरसा और भिवानी सहित कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं।पिछले 24 घंटे में औसत न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की आंशिक वृद्धि देखने को मिली है। रात के समय ठंड महसूस हो रही है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी। राज्य के कई जिलों में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी वही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों से सतर्कता बरतने के लिए कहा है।

कल बनेगा नया पश्चिमी विक्षोभ (Haryana Weather Alert)

राज्य में कल एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनेगा। 13 और 14 अप्रैल को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम में बदलाव आने से सुबह और शाम को ठंड महसूस होगा। हालांकि अभी कुछ दिनों तक बारिश होती रहेगी।

राज्य में दिन के समय में गर्मी महसूस होगी वही रात के समय में ठंड महसूस होगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मौसम में ऐसे ही बदलाव जारी रहेगा।अगले सप्ताह से तापमान बढ़ेगा और गर्मी महसूस होगी।

राज्य में बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है राज्य में रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रहेगी।

इन जिलों में चलेंगी तेज हवाएं

हरियाणा के कई जिलों में आज बारिश होने के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलेंगे। रेवाड़ी हिसार फतेहाबाद यमुनानगर सहित कई जिलों में आज 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने वाली है।

लगातार होने वाली बारिश के वजह से फसलों पर नकारात्मक असर हो रहा है। बारिश के कारण किसानों की परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील किया है कि फिलहाल वह सिंचाई न करें। सिंचाई करने से फसल खराब हो सकते हैं।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now