Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

On: March 29, 2026 9:48 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में रविवार को मौसम ने करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

उत्तरी हरियाणा के अंबाला, यमुनानगर, पंचकुला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है, जिससे जनजीवन और खेती पर असर पड़ सकता है।

इसके अलावा राज्य के अन्य 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूरे प्रदेश में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन फसलों को नुकसान होने का खतरा भी बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए फिलहाल सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव न करें, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में नूह सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हथिनकुंड क्षेत्र में न्यूनतम तापमान करीब 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now