Haryana Weather: हरियाणा में बिगड़ा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

On: April 8, 2026 8:31 AM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई। यमुनानगर और जींद में सुबह तेज बारिश हुई, जबकि पंचकूला में बूंदाबांदी देखी गई। वहीं नारनौल और गुरुग्राम में रातभर रुक-रुककर बारिश होती रही।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ (IMD) ने आज सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला समेत कई जिलों में बारिश और तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

मंगलवार को भी हिसार, फरीदाबाद सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हुई, जबकि रेवाड़ी में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। इस दौरान रात के समय हल्की ठंड महसूस की गई।

विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। हालांकि 9 अप्रैल से मौसम साफ होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि अगले 1-2 दिन तक खेतों में सिंचाई, कटाई और छिड़काव जैसे काम टाल दें, क्योंकि तेज हवाएं और बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now