Haryanvi Singer Murder Case : जैसे मेरे बेटे को सड़क पर… अंकित बालियान के पिता का छलका दर्द, CM योगी से कर दी ये मांग

On: August 28, 2026 6:47 AM
Follow Us:

Last Updated:

Haryanvi Singer Ankit Baliyan’s Father Emotional News : उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद परिवार सदमे में है. हर कोई बस न्याय की मांग कर रहा है. उनके पिता सत्यवीर सिंह ने सीएम योगी के सामने एक मांग रखी है.

जैसे मेरे बेटे को... अंकित बालियान के पिता का छलका दर्द, CM योगी से की ये मांगZoom

पिता ने सीएम योगी से न्याय की मांग की.

Haryanvi Singer Ankit Baliyan Murder Case : उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके घर में मातम का माहौल है. हर तरफ मायूस चेहरे, नम आंखें और गुस्सा दिख रहा है. अब अंकित बालियान के पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने एक मांग रख दी है. उन्होंने कहा कि जैसा उनका बेटा सड़क पर मारा है, वैसे ही हमलावरों का भी खात्मा होना चाहिए.

पिता ने सीएम योगी से की ये मांग

पिता सत्यवीर सिंह ने कहा कि उनके बेटे का न तो किसी भी व्यक्ति से कोई बातचीत थी और न ही उठना-बैठना. उसका किसी से कोई मतलब नहीं था और न ही किसी प्रकार की बातचीत. हरियाणा में ही वह रह रहा था और यहीं पर संपर्क था. उन्होंने आगे कहा कि योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि जिस तरह हमलावरों ने उनके बेटे को सड़क पर मारा है उन हमलावरों का भी उसी तरह खात्मा होना चाहिए.

नम आंखों और गुस्से से लाल पिता ने कहा कि उनके बेटे को 18 गोलियां मारी गईं. उसका कोई कसूर नहीं था. ये पोस्ट फर्जी है. ये अफवाह है. इतना बड़ा झगड़ा नहीं था. वो तो गाने का शौक रखता था. उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था. इस साजिश के तार हरियाणा से जुड़े हैं. इंसाफ चाहिए. हमें पता नहीं है पुलिस ने बोला है कि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

विधायक ने भी मांगा इंसाफ
स्थानीय विधायक परसन चौधरी ने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए. हमारे इलाके में ये बड़ी घटना है. इस पर एक्शन होगा. पुलिस और मुख्यमंत्री की बात हुई थी. हमें अच्छा रिजल्ट नहीं मिला है. हमें इंतजार है. ऐसा लग रहा है गैंग इसके पीछे हो सकता है. जो सोशल मीडिया में आ रहा है हमें लगता नहीं है ऐसा कुछ है. पुलिस इस पर कार्रवाई करे तभी इलाके में शांति होगी.

कल शाम हुई हत्या
बता दें, बुधवार शाम अंकित बालियान अपने जिम से निकल रहे थे कि तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. सूचना मिलते ही शामली कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची थी, शव को कब्जे में लिया और पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की. सिंगर अंकित बालियान का शामली और हरियाणा में आना जाना था. सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव थे. उन्हें गाने का शौक था और कई गाने भी उनके सोशल मीडिया में पसंद किए जाते थे. मगर, एक वायरल पोस्ट के आने के बाद शामली पुलिस भी हरकत में आई है. इसमें गोगी गैंग के नाम पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि अंकित बालियान की हत्या को उनके गैंग ने अंजाम दिया है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति की हत्या के बाद पत्नी ने पेट से आंते, किडनी और लीवर क्यों निकाले थे? ऐसी थ्रिलर कहानी कभी नहीं देखी

हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र में कांग्रेस के गोकुल सेतिया समेत 8 विधायक सस्पेंड

जेवर एयरपोर्ट के लिए बन रहे एक्सप्रेसवे पर विवाद, मुआवजे को लेकर घमासान, सोतई गांव में किसान दे रहे धरना

हरियाणा विधानसभा में काले कपड़े पहनकर आए कांग्रेस विधायकों का हंगामा, हुड्डा का दावा-पुलिस की धक्कामुक्की से कई MLA घायल

अब इलेक्ट्रिक AC बसों में भी चलेगा छात्रों का बस पास, फ्री सफर की सुविधा शुरू

हरियाणा विधानसभा कितने ‘Gen-z’ विधायक? सदन तक कैसे पहुंचेगी यूथ की आवाज