HPSC Result LIVE: 452 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया, अब सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट की तैयारी, ऐसे करें चेक

On: November 19, 2025 12:56 PM
Follow Us:
HPSC Result LIVE

HPSC Result LIVE: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 28 सितंबर को आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित) स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 452 उम्मीदवार सफल हुए हैं, जो अब अगले चरण सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट में शामिल होंगे। आयोग ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 163 पदों पर भर्ती की है।

54 उम्मीदवारों ने बदली श्रेणी

रिजल्ट के अनुसार, 452 सफल उम्मीदवारों में से 54 उम्मीदवारों ने अपनी मूल आरक्षित श्रेणी छोड़कर जनरल श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है। पदों का श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है:

परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों ने जताई थी आपत्ति

इस परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों ने पहले ही गंभीर आपत्तियां जताई थीं। 1 अक्टूबर को कई उम्मीदवारों ने पंचकूला स्थित एचपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि स्क्रीनिंग टेस्ट असंगत और असंतुलित था तथा यह पारदर्शिता और निष्पक्षता के मानकों पर खरा नहीं उतरता। उम्मीदवारों ने दावा किया था कि परीक्षा पैटर्न समान अवसर प्रदान करने वाला नहीं था।

HPSC Result LIVE HPSC Result LIVE

आयोग ने अगले चरण की तैयारी शुरू की

आयोग ने अधिसूचना जारी करके सफल उम्मीदवारों से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट पर नजर बनाए रखने को कहा है। एचपीएससी ने बताया कि स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद अब सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगले चरण की तारीखों की घोषणा शीघ्र ही की जाने वाली है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now