IAS Transfer 2025: देशभर में वर्ष 2025 की शुरुआत के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली और तेलंगाना में एक साथ बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के तबादले (IAS Transfer 2025) किए गए हैं। इन तबादलों के तहत कुल 46 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तेलंगाना में 27 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी
तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवन्थ रेड्डी की सरकार ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 27 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, कई जिलों के कलेक्टर, सचिव स्तर के अधिकारी और विभागीय प्रमुख बदले गए हैं।
दिल्ली में 19 IAS समेत 76 अधिकारियों का तबादला
वहीं राजधानी दिल्ली में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। यहां 19 IAS अधिकारियों सहित कुल 76 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें DANICS, IAS और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।












