हरियाणा में जेजेपी का संगठन विस्तार, दिग्विजय चौटाला दी गई बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

On: June 4, 2025 6:39 PM
Follow Us:
हरियाणा

Haryana Politics News | Chandigarh: जननायक जनता पार्टी (JJP) ने हरियाणा में अपने संगठन का बड़ा विस्तार करते हुए 36 नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित पार्टी मीटिंग के बाद यह नियुक्तियां की गईं।

दिग्विजय सिंह चौटाला बने युवा प्रदेश अध्यक्ष

पार्टी ने दिग्विजय चौटाला को युवा प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वे प्रधान महासचिव के पद पर कार्यरत थे। अब यह पद प्रो. रणधीर चीका को सौंपा गया है।

महिला विंग में बड़ी जिम्मेदारी

  • डॉ. किरण पूनिया: महिला प्रदेश प्रभारी

  • रजनी दहिया: महिला प्रदेश अध्यक्ष

विभिन्न सेल्स के प्रमुख

  • बीसी सेल

    • प्रभारी: धर्मपाल प्रजापत (रिटायर्ड एक्सईएन)

    • अध्यक्ष: राजेश सैनी

  • एससी सेल

    • प्रभारी: पूर्व विधायक रमेश खटक

    • अध्यक्ष: एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम

  • किसान सेल

    • प्रभारी: रोशन ढांडा

    • अध्यक्ष: नरेश द्वारका

  • प्रदेश कार्यालय सचिव: रविंद्र सांगवान

हलका प्रभारी नियुक्त

  • लाड़वा – संदीप लाडा

  • नांगल चौधरी – विनोद भील

  • फिरोजपुर झिरका – शमसुद्दीन

हलका अध्यक्ष नियुक्त

  • गुहला – हरपाल सिंह विर्क

  • कलायत – सेवा सिंह बालू

  • कैथल – संदीप गढ़ी

  • पूंडरी – विक्रम म्यौली

  • लाड़वा – विनोद शर्मा

  • शाहबाद – कुलदीप सैनी

  • थानेसर – योगेश शर्मा

  • पिहोवा – सरपंच गुरलाल वडैच

  • अटेली – बेदू राता

  • महेंद्रगढ़ – दिनेश तंवर

  • नारनौल – सुरेंद्र पटीकरा

  • नांगल चौधरी – एडवोकेट प्रमोद ताखर

  • नूंह – आस मोहम्मद

  • फिरोजपुर झिरका – वसीम अहमद

  • पुन्हाना – डॉ. तैय्यब हुसैन

  • हथीन – सुखराम डागर

  • होडल – हरदेव चौहान

  • पलवल – महेश डागर

  • महम – कृष्ण घणघस

  • गढ़ी सांपला किलोई – प्रवेश कंसाला

  • रोहतक – राजेश गुलिया

  • कलानौर – प्रवीन लांबा


पार्टी प्रवक्ता अमर सिंह जैनी ने कहा कि ये नियुक्तियां आगामी चुनावों की रणनीति को ध्यान में रखते हुए की गई हैं। संगठन के इस नए स्वरूप से पार्टी को ज़मीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें