M2K County Heights Dharuhera: धारूहेड़ा: एमटूके काउंटी हाइट्स सोसायटी के क्लब में एमटूके मैनेजमेंट और आरडब्ल्यूए के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमटूके प्रबंधन की ओर से विकास भारद्वाज और विशेष कुमार उपस्थित रहे, जबकि आरडब्ल्यूए की ओर से प्रधान प्रवीण यादव, सहसचिव मनीष और शगुन चंद समेत कई सदस्य शामिल हुए।M2K County Heights Dharuhera
इन समस्याओ पर हुआ मंथन: बैठक में मुख्य रूप से बिना सूचना मेंटेनेंस कंपनी बदलने, क्लब और डक्ट की मरम्मत, सड़कों के निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर रेजिडेंट्स ने अपनी समस्याएं प्रबंधन के सामने फोटो सहित रखीं। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि अगले दो महीनों के भीतर सोसायटी को आरडब्ल्यूए को हैंडओवर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं आरडब्ल्यूए ने स्पष्ट कहा कि हैंडओवर से पहले सभी लंबित कार्य पूरे किए जाएं, ताकि निवासियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।
ये भी रखी मांग: इसके साथ ही आरडब्ल्यूए ने रेजिडेंट्स के सिंकिंग फंड और आईएफएमएस की राशि ब्याज सहित लौटाने की मांग भी रखी। जिस पर मैनेजमेंट ने सहमति जताई। इस मौके पर में मामचंद, एमके यादव, कृष्ण मास्टर, रविंदर मास्टर, अजय शर्मा, मनीष, अनिल शर्मा, ब्रह्म देव और बिजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
क्या कहते है प्रधान: सोसायटी की समस्याओं को लेकर बड़े परेशान हैं। इसी को लेकर मैनेजमेंट के साथ बैठक की गई है। समस्या को लेकर रेरा, उपायुक्त को भी शिकायत दी दी तथा कई बार शिकायतों का प्रकासन भी करवाया गया। अब मैनेजमेंट ने समाधान करने का आश्वासन मिला है।
प्रवीण यादव, प्रधान आरडब्ल्यूए













