Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले से रविवार को एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मूनक रोड पर गांव बड़ौता के पास बिजली घर के नजदीक एक शनिवार रात 11 एक बजे एक अधेड़ का शव मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उसकी चाकू मारकर हत्या की गई है। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं।
शरीर पर चोट के कई निशान
मृतक का नाम विनोद है जिसकी उम्र 41 साल है। मृतक के गर्दन, पेट, कमर सहित अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर उसकी बाइक मिली, जबकि मोबाइल फोन गायब बताया जा रहा है। मधुबन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया।
जांच में जुटी पुलिस
मधुबन थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को रात में हत्या की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
गाड़ी चालक था विनोद
मृतक के चचेरे भाई संजय शर्मा के अनुसार, विनोद करनाल में सिंगला मोटर पर गाड़ी चलाने का काम करता था। शनिवार रात वह बाइक पर करनाल से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बड़ौता गांव के पास बिजली घर के नजदीक उसकी हत्या कर दी गई। मौके पर बाइक मिल गई, लेकिन मोबाइल फोन नहीं मिला। परिवार को फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वालों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
परिवार में छाया मातम
उन्होंने बताया कि विनोद के शरीर पर चाकू से चार से पांच वार किए गए थे। गर्दन, पेट, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। विनोद 43 वर्ष का था और उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।







