- नरवाना की चमेला कालोनी से नशा खरीद कर लाए थे मां व बेटा
Jind News (मेरा हरियाणा नेटवर्क) जींद। मोहलखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज के निकट सीआईए स्टाफ ने नरवाना के नशीले पदार्थ बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार में मां व बेटा को काबू कर उनके कब्जे से 260 ग्राम 60 मिलीग्राम हैरोइन तथा चार किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपित चमेला कालोनी नरवाना से हैरोइन तथा गांजा खरीद कर लाए थे। शहर थाना नरवाना पुलिस ने पकड़े गए मां-बेटा समेत चार लोगों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पकड़े गए नशीले पदार्थों की कीमत लगभग 27 लाख रुपये है।
सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि नरवाना के मोहलखेड़ा रेलवे ओवरब्रिज के निकट बाइक से साथ एक युवक तथा महिला नशीले पदार्थ के साथ ग्राहकों का इंतजार कर रहे हंै। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने जब बाइक पर रखे पि_ू बैग की तलाशी ली तो उसमें से 260 ग्राम 60 मिलीग्राम हैरोइन तथा चार किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपितो की पहचान चमेली कालोनी निवासी समीर तथा उसकी मां मुन्नी के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि हैरोइन को उन्होंने चमेला कालोनी अनिल तथा गांजा चमेला कालेनी निवासी संतोष से खरीद कर लाए थे।
शहर थाना नरवाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर चमेला कालोनी निवासी समीर, उसकी मां मुन्नी, अनिल तथा संतोष के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
सीआईए नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर मां बेटा को हैरोइन तथा गांंजा के साथ पकड़ा है। जिसकी कीमत लगभग 27 लाख रुपये है। आरोपितों से नशा के नेटवर्क के बारे मे पूछताछ की जा रही है।














