चेहरे पर कीचड़, आंख-नाक में गाद… नाबालिग बेटी की लाश देख कांप गई पुलिस, नहीं हुई पहचान

On: July 19, 2026 7:01 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कीचड़ के ढेर से एक नाबालिग लड़की की लाश मिली है. इस घटना को लेकर जिस घर के पास यह लाश मिली है, उसमे रहने वाली महिला किराएदार ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

चेहरे पर कीचड़, आंख-नाक में गाद... नाबालिग बेटी की लाश देख कांप गई पुलिसZoom

सोनीपत के एक गांव में मिली लड़की की लाश.

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव मलिकपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब गंदे पानी के जोहड़ के किनारे मिट्टी में दबा एक नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ. शव मिलने की सूचना तेजी से पूरे गांव में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने के बाद मुरथल थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू किए. मामले में एक घर में किराए पर रहने वाली एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि 16 जुलाई की रात एक रिक्शे में लड़की को यहां लाया गया था. महिला ने मकान मालिक के भाई, दो युवकों और एक महिला पर आरोप लगाए हैं कि लड़की को बीमार बताकर यहां लाया गया था. हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अभी जांच का विषय है और पुलिस सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

किराये पर रहने वाली महिला ने मकान मालिक पर लगाए आरोप
वहीं मामले में किराये पर रहने वाली महिला सावित्री ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि 16 जुलाई की रात उसे पूरे घटनाक्रम पर शक हुआ, जिसके बाद उसने पड़ोसी को जगाकर उसके फोन से डायल 112 पर कॉल की. महिला का आरोप है कि मौके पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने उससे मारपीट की. महिला ने मकान मालिक पर भी जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं. दूसरी ओर, जिस लड़की को लेकर महिला ने आशंका जताई थी, उसका शव अब मकान के पीछे जोहड़ किनारे मिट्टी में दबा हुआ मिला है. फिलहाल मृतक लड़की की पहचान नहीं हो सकी है.

लड़की की लाश को लेकर क्या बोले थाना प्रभारी
वहीं मामले की जानकारी देते हुए मुरथल थाना प्रभारी राजीव कुंडू ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और कानूनी प्रक्रिया के तहत ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मिट्टी में दबे शव को बाहर निकलवाया गया. पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई ताकि जांच से जुड़ा हर पहलू रिकॉर्ड में रहे. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मृतक लड़की की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के इलाके से जानकारी जुटाने के साथ-साथ सभी आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

दिल्‍ली-NCR में बारिश का तांडव, मर्सिडीज-BMW बनीं ठेलागाड़ी, दुर्दशा वाली 10 तस्‍वीरें – imd delhi ncr noida ghaziabad gurugram heavy monsoon rain

10वीं से देखा सपना, 12वीं में कर दिखाया कमाल… फरीदाबाद के पांशुल बंसल ने हासिल की NEET AIR-2 रैंक

पंजाब के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी! प्रभारी के सामने हुड्डा-सुरजेवाला में ‘वर्डवार’, सैलजा बोली-एक दूसरे को नमस्ते भी नहीं करते

Gurugram news| gurgaon property| एक बारिश में भले डूब जाए लेकिन प्रीमियम घरों के मामले टॉप पर ये शहर? RERA के आंकड़ों ने खोल दिया नाम

‘बीटेक पानी-पूरी वाली’ का नया मिशन, बुलेट से तय करेंगी 40 हजार किमी का सफर, अंबाला में हुआ जोरदार स्वागत

‘यह केवल अंबाला की मंडी का मामला नहीं’, व्यापारियों ने राजेश ठकराल को सुनाई व्यथा, कहा- कोई कुछ कर नहीं रहा