Last Updated:
Karnal Cricketer Murder: हरियाणा के करनाल के धौलगढ़ में 10वीं के छात्र की हत्या कर दी गई. दादा ने बताया कि कि प्रतीक क्रिकेट का नेशनल खिलाड़ी थी. बाइक सवार 3 अज्ञात युवकों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. अब तक हत्या की वजह का पता नहीं चला है और ना ही आरोपियों की पहचान हो पाई है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल में अस्पताल में पोस्टमार्टम में रखवाया है.
करनाल. हरियाणा में लॉ एंड ऑर्डर का हाल बेहद खराब है. करनाल के धौलगढ़ में दिन दिहाड़े 10वीं के छात्रा क्रिकेट खिलाड़ी प्रतीक की हत्या कर दी गई. बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए. पुलिस और एफएसल की टीमों ने मौके पर जांच की है. हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल में अस्पताल में पोस्टमार्टम में रखवाया है.
घटना के दौरान चश्मदीद धर्मपाल ने बताया कि वह उचाना गांव के पुल की तरफ से आ रहा था और इस दौरान तीन युवक वहां बाइक पर खड़े हुए थे. सभी के मुंह पर कपड़ा बंधा था. चश्मदीद ने बताया कि प्रतीक मुझसे आगे चल रहा था और इस दौरान बाइक सवार युवकों ने प्रतीक के सिर पर डंडा मारा और वह बाइक से नीचे गिर गया. फिर खेतों में ले जाकर आरोपियों ने डंडों से उसकी पिटाई की. तीनो आरोपी युवक काफी देर तक उसे पिटते रहे और वह इस दौरान बेहोश हो गया. धर्मपाल ने कहा कि मैंने बचाने का प्रयास किया था, लेकिन तीनों हाथ में डंडे लिए हुए थे और मेरे ऊपर भी हमला कर सकते थे. वह कहते हैं कि आरोपियों के पास पुरानी बाइक थी और नंबर प्लेट भी नहीं था.
दादा दलेल सिंह ने बताया कि वह घटना के दौरान खेतों में गए थे और फोन से उन्हें पोते की हत्या की जानकारी मिली. दादा ने कि कहा कि पोते को घायल अवस्था में वह अस्पताल लेकर गए थे, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. दादा कहते हैं कि सुबह अपने पोते को स्कूल छोड़ कर आए थे. वह बताते हैं कि प्रतीक क्रिकेट का नेशनल प्लेयर था और हाल ही में नेशनल खेलकर आया था.
करनाल में पोते की हत्या के बाद विलाप करते दादा.
थाना सदर इंचार्ज तरसेम ने बताया कि नाबालिक की डंडों से पीट कर हत्या की गई है. परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. हत्या की वजह का अभी पता नहीं चला है. नाबालिग लड़का दसवीं का छात्र था. उधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें











