New Flyover: हरियाणा के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 23 करोड़ की लागत से बनेगा नया फ्लाईओवर

On: November 7, 2025 5:46 PM
Follow Us:
New Flyover

New Flyover: लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान पानीपत शहरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। विधायक प्रमोद विज के प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहर में नए फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह फ्लाईओवर दिल्ली पैरलल नहर के पास जाटल रोड-रिफाइनरी रोड क्रॉसिंग पर बनाया जाएगा।

23 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा फ्लाईओवर

विधायक प्रमोद विज ने बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण पर लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके लिए हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम (HSRDC) ने टेंडर जारी कर दिया है और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। पुल तैयार होने के बाद जाटल रोड पर वर्षों से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

रोजाना हजारों वाहन होंगे लाभान्वित

जाटल रोड से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं, जिससे दिल्ली पैरलल नहर क्रॉसिंग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। विधायक विज ने बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों का समय बचेगा और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी।

इन कॉलोनियों और गांवों को मिलेगा सीधा फायदा

यह फ्लाईओवर आसपास के कई इलाकों को भी बड़ी राहत देगा। इसमें मुखीजा कॉलोनी, आरके पुरम, सैनी कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, सोंधापुर, सुताना, कश्यप कॉलोनी, क्रांति नगर, ओम कॉलोनी, वाल्मीकि नगर और अन्य ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं।
फ्लाईओवर बनने से शहर और बाहरी इलाकों के बीच संपर्क और भी मजबूत होगा।

सरकार दे रही है बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता

विधायक प्रमोद विज ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास को शीर्ष प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पानीपत में यह परियोजना न केवल ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान करेगी बल्कि शहर के विकास की रफ्तार को भी बढ़ाएगी।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके