New Highway: हरियाणा में बनेंगे ये 3 नए हाईवे, जमीनों के रेट छुएंगे आसमान

On: March 27, 2026 7:13 AM
Follow Us:

New Highway: हरियाणा में सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य को जल्द ही तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) मिलने जा रहे हैं, जिनके निर्माण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। ये हाईवे भारतमाला परियोजना के तहत बनाए जाएंगे और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे।

इन तीन नए हाईवे में पहला पानीपत से डबवाली, दूसरा हिसार से रेवाड़ी, और तीसरा अंबाला से दिल्ली के बीच बनेगा। इन सड़कों के निर्माण से न केवल राज्य के भीतर यातायात सुविधाएं बेहतर होंगी, बल्कि अन्य राज्यों से संपर्क भी सुगम हो जाएगा।

अंबाला-दिल्ली हाईवे

केंद्र सरकार की ओर से मंजूर अंबाला-दिल्ली हाईवे को यमुना नदी के किनारे ग्रीनफील्ड राजमार्ग के रूप में तैयार किया जाएगा। इसके बनने से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच की दूरी तय करने में लगने वाला समय 2 से ढाई घंटे तक कम हो सकता है। यह नया हाईवे पंचकूला से यमुनानगर तक बनाए जा रहे एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगा, जिससे हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सकेगी। इसके साथ ही जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव भी कम हो जाएगा।

पानीपत डबवाली हाईवे

पानीपत से चौटाला गांव तक बनने वाला नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बीकानेर से मेरठ के बीच की दूरी को भी कम करेगा। यह हाईवे राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सीधी और सुविधाजनक कनेक्टिविटी देगा, जिससे व्यापार, परिवहन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को विशेष लाभ होगा।

NHAI तैयार करेगा डीपीआर

तीनों हाईवे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करेगा। डीपीआर के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा।

कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगा बढ़ावा

इन हाईवे के बनने से हरियाणा में आवागमन सुगम होगा, जीटी रोड का ट्रैफिक कम होगा और दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के साथ हरियाणा की सीधी कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके साथ ही औद्योगिक विकास, कृषि व्यापार, और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

महिलाओं में ओवरी कैंसर की शुरुआत में पहचान करना क्यों होता है मुश्किल? पेट फूलने को गैस न समझें और डॉक्टर से मिलें, एक्सपर्ट ने बताया

रोहतक में अवैध पटाखा फैक्ट्रीः बाहर से बंद, अंदर काम करते थे मजदूर, पुलिस की रेड में 2 करोड़ रुपये के पटाखे जब्त

Dussehra School Holiday 2026: 20 या 21 अक्टूबर, स्कूलों में दशहरा की छुट्टी कब है? इन 3 तरीकों से चेक करें हॉलिडे का स्टेटस

‘एक पीस नहीं बिका’, मंझधार में फंसे फरीदाबाद में रावण का पुतला बनाने वाले परिवार

अब कैश ले जाने की टैंशन खत्मः जींद नागरिक अस्पताल में अब क्यूआर कोड से होगा OPD और लैब टेस्ट का भुगतान

सोनीपत के 2 शूटरों ने भी चलाई थी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ गोलियां, कौन हैं दोनों, जिनकी राजस्थान से हुई गिरफ्तारी