हरियाणा में VIP नंबर प्लेट की नई रिकॉर्ड बोली: HR88B8888 बिका 1.17 करोड़ में, लोगों उड़े होश!

On: November 27, 2025 9:31 AM
Follow Us:
हरियाणा न्यूज़, फैंसी नंबर प्लेट, HR88B8888, VIP नंबर प्लेट नीलामी, हरियाणा ई-ऑक्शन नंबर प्लेट, वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर हरियाणा, भारत का सबसे महंगा नंबर प्लेट, चरखी दादरी नंबर प्लेट नीलामी, हरियाणा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, fancy.parivahan.gov.in, केरल 0007 नंबर प्लेट, लग्जरी कार नंबर प्लेट, वाहन नंबर न्यूज़, VIP नंबर हरियाणा, इंडिया फैंसी नंबर प्लेट रिकॉर्ड, ऑटोमोबाइल न्यूज़ इंडिया, HR नंबर प्लेट रिकॉर्ड, हरियाणा सरकारी नीलामी, महंगा कार नंबर इंडिया, रजिस्ट्रेशन नंबर बोली

हरियाणा में फैंसी नंबर प्लेटों की ऑनलाइन नीलामी में एक बार फिर रिकॉर्ड टूट गया है। चरखी दादरी के बाढ़ड़ा क्षेत्र से जुड़े वीआईपी नंबर HR88B8888 की बोली 1 करोड़ 17 लाख रुपए तक पहुंच गई, जो अब तक का देश का सबसे महंगा वाहन नंबर माना जा रहा है।

इस नंबर के लिए कुल 45 लोगों ने आवेदन किया था। बुधवार को पूरी हुई इस साप्ताहिक ऑनलाइन नीलामी में यह नंबर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा।


कैसे बढ़ी बोली?

  • दोपहर 12 बजे तक बोली 88 लाख रुपए तक पहुंच चुकी थी।

  • शाम 5 बजे नीलामी समाप्त होने तक यह राशि बढ़कर 1.17 करोड़ रुपए हो गई।

यह पहली बार है जब हरियाणा में किसी वाहन नंबर पर 1 करोड़ से अधिक की बोली लगी हो। इससे पहले पिछले सप्ताह जारी नीलामी में HR22W2222 नंबर 37.91 लाख रुपए में बिका था।


कैसे होती है फैंसी नंबर की ई-नीलामी?

हरियाणा परिवहन विभाग की विशेष साप्ताहिक नीलामी प्रक्रिया वेबसाइट fancy.parivahan.gov.in पर होती है।

नीलामी प्रक्रिया इस प्रकार रहती है:


भुगतान की शर्तें

  • ई-ऑक्शन जीतने के बाद 5 दिन में भुगतान अनिवार्य है।

  • यदि बोली लगाने वाला भुगतान नहीं करता, तो उसका 4500 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क जब्त हो जाता है और वह ऑक्शन से बाहर हो जाता है।


केरल में भी बना था रिकॉर्ड

इससे पहले अप्रैल 2025 में केरल के टेक उद्यमी वेणुगोपाल कृष्णन ने अपनी लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी उरुस परफॉर्मेंट के लिए KL 07 DG 0007 नंबर 45.99 लाख रुपए में खरीदा था। जेम्स बॉन्ड के कोड ‘007’ के कारण यह नंबर काफी चर्चा में रहा था।


नीलामी प्रणाली में बदलाव का सफर

वर्षबदलाव
2023 से पहलेनंबर मैनुअल तरीके से दिए जाते थे, रिजर्व प्राइस तय थी, भ्रष्टाचार की शिकायतें थीं।
2023पहली बार ई-नीलामी शुरू।
2024नया सॉफ्टवेयर लॉन्च, प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन।
2025बोली increment अब 1000 रुपए तक सीमित, विजेता को SMS/Email के जरिए सूचना।

हरियाणा में VIP नंबर प्लेटों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, खासकर लग्जरी कार मालिकों में। HR88B8888 नंबर की 1.17 करोड़ की बोली इस बात का प्रमाण है कि अब नंबर प्लेट भी स्टेटस सिंबल बन चुकी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now