‘एक पीस नहीं बिका’, मंझधार में फंसे फरीदाबाद में रावण का पुतला बनाने वाले परिवार

On: October 19, 2026 5:01 PM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad ki local news : फरीदाबाद में दशहरे से पहले रावण के पुतले बनाने वाले कारीगरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. सेक्टर-18 मोड़ पर गुलाब सिंह और रामजी लाल के परिवार ने दिन-रात मेहनत करके पुतले तैयार किए हैं, लेकिन अब तक एक भी पुतला नहीं बिका है. सड़क किनारे तैयार खड़े रावण के पुतले ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं और इन्हें बनाने वाले कारीगरों की नजर अपनी मेहनत के फल पर टिकी है. लोकल 18 ने इन कारीगरों से बात की.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फरीदाबाद. दशहरा का त्योहार आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. कई लोग अपने घरों और मोहल्लों में रावण दहन करने के लिए छोटे-छोटे पुतले खरीदते हैं, लेकिन इन्हीं पुतलों को बनाने वाले कारीगरों के लिए इस बार त्योहार की खुशियां अभी दूर हैं. फरीदाबाद के सेक्टर-18 मोड़ पर सड़क किनारे झुग्गी बनाकर रह रहे कुछ परिवारों ने दिन-रात मेहनत करके रावण के पुतले तैयार किए हैं, लेकिन दशहरे से ठीक पहले तक उनका एक भी पुतला नहीं बिका है. परिवार को अब उम्मीद है कि शायद शाम तक या दशहरे के दिन उनके बनाए पुतलों की बिक्री शुरू हो जाए. लोकल 18 से गुलाब सिंह बताते हैं कि वे मूल रूप से राजस्थान के रहने वाला हैं. काम की तलाश में अलग-अलग शहरों में जाते रहते हैं. रावण के पुतले बनाने के साथ देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने और दूसरे छोटे-मोटे काम भी कर लेते हूं. हर साल करीब 40 से 50 छोटे-बड़े रावण के पुतले तैयार करते हैं. इस बार भी पुतले बनाए हैं, लेकिन अभी तक बिक्री शुरू नहीं हुई है.

500 रुपये से शुरू

गुलाब सिंह ने बताया कि छोटे रावण की कीमत 500 से 600 रुपये तक है, जबकि बड़े पुतलों की कीमत 1,000 से 1,200 रुपये और उससे अधिक भी हो सकती है. जरूरत के हिसाब से 15 से 20 फीट तक के रावण भी बना सकते हैं. इन्हें तैयार करने में बांस, लकड़ी, तार, अखबार, कागज और गत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. छोटे पुतले बनाने में एक दिन में आठ से दस पीस तक तैयार कर लेता हूं. इस काम में हाथ बंटाते हैं. कोई कागज लगाने में मदद करता है, तो कोई पुतले को तैयार करने में सहयोग देता है. परिवार के सभी सदस्य मिलकर मेहनत करते हैं, ताकि त्योहार के समय कुछ कमाई हो सके और घर का खर्च चलाया जा सके.

न बिके तब क्या होगा 

रामजी लाल कहते कि मैं लंबे समय से फरीदाबाद में रह रहा हूं. पहली बार रावण के पुतले बनाने का काम शुरू किया है. इस काम में परिवार के लोग भी ृजुटे हुए हैं. ढाई-तीन महीने से पुतले बनाने की तैयारी चल रही है, लेकिन अभी तक कोई ग्राहक खरीदारी के लिए नहीं आया है. रामजी लाल के मुताबिक, पांच से छह फीट के छोटे रावण को तैयार करने में करीब 200 से 250 रुपये तक की लागत आ जाती है. बड़े पुतलों को बनाने में इससे ज्यादा खर्च होता है. ऐसे में अगर पुतले नहीं बिके, तो हमारी मेहनत और लागत दोनों पर असर पड़ेगा.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

अब कैश ले जाने की टैंशन खत्मः जींद नागरिक अस्पताल में अब क्यूआर कोड से होगा OPD और लैब टेस्ट का भुगतान

सोनीपत के 2 शूटरों ने भी चलाई थी बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ गोलियां, कौन हैं दोनों, जिनकी राजस्थान से हुई गिरफ्तारी

हरियाणाः ‘उदयपुर फाइल्स’ मूवी के निर्माता अमित जानी पर हमले की आशंका, जान बचाने के लिए भागे-भागे थाने पहुंचे, पीछे लगी थी कार

घर से निकलते समय सांसों की गति, सकारात्मक सोच, छींक आना शुभ या अशुभ संकेत? जानें

अंबाला में महिला को साइबर ठग ने लगाया 3.5 लाख का चूना, Google से लिया था हेल्पलाइन नंबर, मोबाइल हैक कर वारदात

करनाल में युवक को चाकू से गोदा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती