ODI Ranking:वनडे रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया ने लगाई छलांग, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान को नुकसान

On: June 15, 2026 3:52 PM
Follow Us:

ICC ODI Ranking: आईसीसी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया ने फिर छलांग लगाई है। बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत हासिल की है। पहले दो मैचों में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी मैच जीतकर क्लीन स्वीप होने से खुद को बचा लिया।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश दौरे पर है। सीरीज के पहले दोनों मैच में बांग्लादेश ने शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था। वहीं, आखिरी मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 274 रन बनाए थे। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए 277 रन बनाकर मैच जीत लिया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है।

आईसीसी रैंकिंग में एक स्थान का फायदा

आखिरी वनडे में पहले तक ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 101 की थी और टीम चौथे स्थान पर संघर्ष कर रही थी लेकिन, इस मैच में मिली जीत से उसकी रेटिंग बढ़कर 102 हो गई। टीम फिर से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका की रेटिंग भी 102 की है लेकिन, टीम को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह चौथे नंबर पर चली गई है। दोनों टीमों की रेटिंग बराबर है लेकिन अंकों का दशमलब देखा जाए तो वहां ऑस्ट्रेलिया की टीम बाजी मार ले जा रही है।        

639166058796207845 Also read: लिटन दास का बड़ा बयान…भारत में खेलने को तैयार थे खिलाड़ी, लेकिन सुरक्षा कारणों से टीम हुई बाहर

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को नुकसान

अगर बांग्लादेश की बात की जाए तो आखिरी मैच से पहले उसकी रेटिंग 88 की थी, जो आखिरी मुकाबले के बाद 87 हो गई है। हालांकि, टीम अभी भी नौवे स्थान पर है। इस बीच पाकिस्तान की हालत खराब है और टीम की रेटिंग 100 की है। वहीं, पाकिस्तान की टीम अभी पांचवे नंबर पर है। टीम का अभी वनडे खेलने का कार्यक्रम नहीं है। यानी उसकी रेटिंग में कोई इजाफा नहीं होगा। हालांकि, अन्य टीमों के प्रदर्शन के आधार पर उसकी रेटिंग जरूर बदलती नजर आएगी। 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now