करवा चौथ पर अंबाला के कपड़ा मार्केट में प्लाजो, शरारा सेट, राजस्थानी सूट की बढ़ी डिमांड, 150 से 25000 तक हैं उपलब्ध

On: October 23, 2026 1:53 AM
Follow Us:

अंबाला: करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करके त्योहार मनाती हैं. ऐसे में व्रत की तैयारियों के साथ नए कपड़ों की खरीदारी भी शुरू हो गई है. दरअसल अंबाला शहर स्थित एशिया के सबसे बड़े कपड़ा मार्केट में इन दिनों महिलाओं की खूब भीड़ देखने को मिल रही है. खास बात यह है कि इस बार महिलाएं केवल पारंपरिक लाल रंग के कपड़ों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अलग-अलग डिजाइन, आकर्षक कढ़ाई और नए फैशन ट्रेंड को भी खूब पसंद कर रही हैं.

बता दे कि करवा चौथ पर महिलाएं ऐसा परिधान खरीदना चाहती हैं, जिसमें उनका लुक सबसे अलग और आकर्षक दिखाई दे। बाजार में लाल, गुलाबी और ब्राउन जैसे गहरे रंगों की मांग बनी हुई है. वहीं, जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ है, उनमें लाल रंग के कपड़ों को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है.

प्लाजो और शरारा सेट की है डिमांड

दुकानदार प्रिंस ने लोकल 18 को बताया कि इस बार महिलाएं अपनी पसंद के डिजाइन लेकर खरीदारी करने पहुंच रही हैं. उन्होंने कहा कि रेडीमेड कपड़ों में प्लाजो सेट, शरारा सेट, लहंगा, कुर्ती, साड़ी और सूट की मांग अधिक है. नायरा कट, स्ट्रेट कट और फ्रॉक स्टाइल के सूट भी महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं ओर बाजार में कपड़ों की कीमत 150 रुपये से शुरू होकर 25 हजार रुपये तक पहुंच रही है. उन्होंने बताया कि इस बार ब्राइडल लहंगे और डिजाइनर सूट भी महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. सिंपल ब्राइडल लहनों की शुरुआत 1500 रुपये से हो रही है, गोटा वर्क, मोर पंख डिजाइन, कटवर्क और शिमर शाइनिंग वाले सूट खास पसंद किए जा रहे हैं.

दुकानदार के अनुसार, कटवर्क और शिमर वाले सूट का होलसेल रेट करीब 2250 रुपये है, जबकि दूसरे बाजारों में इनकी कीमत 3500 रुपये तक बताई जा रही है.मोर पंख और पत्तियों के डिजाइन वाले बर्बरीक सूट भी चर्चा में हैं। इनकी होलसेल कीमत करीब 2400 रुपये है, जबकि चंडीगढ़ जैसे शहरों में इनकी कीमत 5500 रुपये तक बताई जा रही है.उन्होंने बताया कि ब्राइडल सूट के साथ ढाई मीटर के वेलवेट दुपट्टे और 3D प्रिंट वाले सूट की मांग भी बढ़ रही है.

काश्मीरी व राजस्थानी कल्चर शूट महिलाओं को भा रहे हैं

वहीं दुकानदार जसविंदर के अनुसार, इस बार कश्मीरी सूट, राजस्थानी कल्चर सूट और कॉटन के परिधान महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं. इसके अलावा कोलकाता की जरदोजी वर्क वाली ड्रेस, जयपुर के सूट, मुंबई की डिजाइनर ड्रेस और सेलिब्रिटी स्टाइल साड़ियां भी खरीदारी के लिए पहुंच रही महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं. उन्होंने बताया कि गर्लिश लहंगों में हैंडवर्क, चमकदार नग और तीन फ्लेयर्स वाले डिजाइन की मांग है. दुकानदारों के अनुसार, अंबाला में ऐसे लहंगे करीब 3250 रुपये में उपलब्ध हैं, जबकि दूसरे शहरों में इनकी कीमत 6000 रुपये तक बताई जा रही है. पार्टी वियर पंजाबी सूट 1000 से 1500 रुपये और हाफ बाजू की लॉन्ग कुर्तियां 2000 से 3000 रुपये तक में मिल रही हैं.अंबाला की इस कपड़ा मार्केट की खासियत इसकी वैरायटी और कीमतों के विकल्प हैं. यहां हरियाणा के अलावा पंजाब और हिमाचल प्रदेश से भी ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं ओर कई व्यापारी अपनी दुकानों के लिए होलसेल में कपड़े खरीदते हैं, तो कुछ महिलाएं अपने बुटीक के लिए खास डिजाइनर पीस चुनती हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

MBBS Stipend 2026: यूपी में 25 हजार, बिहार में 27 हजार, जानें किस राज्य में मेडिकल इंटर्न को कितना पैसा मिलता है?

अमेरिका से डिपोर्ट दोस्त ने बचपन के दोस्त का किया कत्ल, दोनों डंकी रूट से गए थे यूएस

गन कल्चर और गैंगस्टर ट्रेंड से युवाओं में बढ़ता भटकाव, फरीदाबाद के लोगों ने बताया सोशल मीडिया का असर, रखी दो टूक राय

घुटनों तक जींस, चेहरे पर चश्मा, शराब पीकर स्कूल आया जेबीटी टीचर, कॉलर से खींच कर थाने ले गई पुलिस ने उतारा नशा, शिकायत दर्ज

12 घंटे में 3000 शिकायतें, गुरुग्राम के 40 फीसदी इलाके में ब्लैकआउट, फरीदाबाद में बत्ती गुल, तीन दिन की हड़ताल का दिखने लगा असर

‘हिंदू-देवी देवताओं का मजाक बनाता है’, हिसार में संत रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, शूटर समाना ने जारी किया वीडियो