चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में मंगलवार देर रात उस समय हलचल मच गई जब शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर एक मंत्री की कथित आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कीं। मजीठिया ने दावा किया कि यह तस्वीरें पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की हैं। इन तस्वीरों को लेकर मजीठिया ने आप सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीधा हमला बोला।
तीन तस्वीरें और एक बड़ा दावा
बिक्रम मजीठिया ने चार तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से तीन में एक अर्धनग्न युवक एक महिला के साथ बिस्तर पर नजर आ रहा है। मजीठिया ने दावा किया कि यह तस्वीरें मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की हैं और जल्द ही इसका वीडियो भी सार्वजनिक करेंगे।
उन्होंने लिखा –
“सरकार के एक और मंत्री का कारनामा सामने आया है। बेटियों-बहनों की इज्जत के साथ खेलने वाले हवस के पुजारी मंत्री का कारनामा… अगर थोड़ी भी शर्म है आप सरकार को, अरविंद केजरीवाल को और भगवंत मान को, तो तुरंत बर्खास्त किया जाए।”
👉AAP ਦੇ ਮੰਤਰੀ ਬਲਕਾਰ ਤੇ ਕਟਾਰੂਚੱਕ ਤੋਂ ਬਾਅਦ
👇
👉ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਕਾਰਾ ❗️
👉ਧੀਆਂ ਭੈਣਾਂ ਦੀਆਂ ਇੱਜ਼ਤਾਂ ਨਾਲ ਖੇਡਣ ਵਾਲੇ HAWAS ਦਾ ਪੁਜਾਰੀ ਮੰਤਰੀ ਰਵਜੋਤ ਦਾ ਕਾਰਨਾਮਾ❗️👉
👉ਜੇ ਥੋੜੀ ਵੀ ਸ਼ਰਮ ਹੈ @AAPPunjab ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ @ArvindKejriwal ਨੂੰ @BhagwantMann ਨੂੰ ਤਾਂ ਤਰੁੰਤ ਮੰਤਰੀ ravjot ਨੂੰ… pic.twitter.com/HX6RGtpcHi— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) June 17, 2025
मंत्री रवजोत सिंह ने दी सफाई
मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने भी तुरंत सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके विपक्षी नेता नैतिकता की सारी हदें पार कर चुके हैं।
उन्होंने कहा –
“मेरी पूर्व पत्नी के साथ कुछ निजी तस्वीरों को एआई की मदद से एडिट करके सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है। यह हरकत नीचता की सारी सीमाएं लांघ चुकी है।”
न्यू हरियाणा की स्थिति
न्यू हरियाणा इन तस्वीरों की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है और यह रिपोर्ट केवल सार्वजनिक बयानों व उपलब्ध जानकारी पर आधारित है।
डॉ. रवजोत सिंह कौन हैं?
डॉ. रवजोत सिंह पेशे से डॉक्टर हैं और वर्तमान में पंजाब सरकार में स्थानीय निकाय एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं। उन्होंने 2014 में आम आदमी पार्टी से जुड़कर राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2017 में उन्होंने शाम चौरासी से चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी पवन अदिया से हार गए थे।