Rewari Breaking News: दमकल कर्मियों की हड़ताल जारी, 2 दिन और ठप रहेंगी सेवाएं

On: April 12, 2026 7:01 PM
Follow Us:

Rewari Breaking News: रेवाड़ी में नगर पालिका हरियाणा शाखा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन का हड़ताल चौथे दिन भी आज जारी रहा। कर्मचारियों के द्वारा दो दिन तक और हड़ताल बढ़ा दिया गया है। इस दौरान दमकल कर्मियों ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोध कानून बना रही है इसलिए हम हड़ताल अभी जारी रखेंगे।

निजीकरण के विरोध में हड़ताल कर रहे हैं कर्मचारी (Rewari Breaking News)

दमकल कर्मियों ने कहा कि सरकार आए दिन सरकारी विभागों का निजीकरण कर रही है। पिछले दिन ड्यूटी के दौरान दो दमकलकर्मियों की मौत हो गई लेकिन उनके परिवार को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। मुआवजा तो दूर की बात है सरकार के द्वारा दमकल कर्मियों के परिवार को सांत्वना भी नहीं दिया गया।

मृतक कर्मचारियों के परिवार को नौकरी दे सरकार: दमकलकर्मी

सरकार का यह व्यवहार बहुत ही संवेदनशील है। दमकल कर्मियों ने दो मृतक कर्मचारियों के परिवार को मुआवजा के साथ-साथ सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द हमारे मांगों पर ध्यान दें वरना हम लंबे समय तक हड़ताल पर रह सकते हैं। फिलहाल 13 अप्रैल तक जिले में दमकल कर्मी हड़ताल पर रहने वाले हैं।

13 अप्रैल तक रहेगा हड़ताल

दमकल कर्मियों का कहना है कि सरकार के द्वारा हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस हड़ताल की अध्यक्षता अग्निशमन प्रधान नरेंद्र सिंह और अन्य कर्मचारी कर रहे हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है उनके परिवार को जल्द से जल्द सरकारी नौकरी और साथ-साथ मुआवजा दिया जाए।

निजीकरण खत्म करें सरकार 

सरकार के द्वारा निजीकरण की प्रक्रिया को बंद किया जाए क्योंकि इससे हमारा भविष्य खतरे में आ रहा है। अगर सरकार हमारी बातों पर ध्यान नहीं देती है तो हम लंबे समय तक हड़ताल पर रहने वाले हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now