Rewari Marathon 2026: नकद इनाम जीतने का सुनहरा मौका, जानिए इसके लिए क्या करें?

On: April 9, 2026 8:45 PM
Follow Us:

Rewari Marathon 2026 रेवाड़ी । वीरों की भूमि रेवाड़ी एक बार फिर 12 अप्रैल को शहर में राव तुलाराम हाफ मैराथन का आयोजन होने जा रहा है। बता दे कि रेवाड़ी में यह मैराथन दौड सिर्फ मेडल जीतने के लिए नहीं, बल्कि हमारे महान शहीद राजा राव तुलाराम को याद करने व शहीदो के नमन करने के लिए आयोजित की जा रही है। Rewari Marathon 2026

 

जानिए कैस करे रजिस्ट्रेशन: बता दे इस महा-आयोजन को सफल बनाने में रेवाड़ी की कई बड़ी संस्थाएं जुटी हुई हैं। श्री कृष्ण खेल संस्थान, नगर परिषद रेवाड़ी, पुष्पांजलि हॉस्पिटल और रेलवे जैसी संस्थाएं कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रही हैं।Rewari Marathon 2026

अगर आप भी इस दौड़ का हिस्सा बनना चाहते हैं, या अपने बच्चों को इसमें शामिल करवाना चाहते हैं, तो आप 8058145911 पर फोन करके अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। रेवाड़ी में इस तरह के आयोजन से न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है।

 

बल्कि शहर की सड़कों पर जब हजारों युवा एक साथ नशे के खिलाफ दौड़ेंगे, तो समाज में एक बड़ा संदेश जाएगा। 12 अप्रैल की यह तारीख रेवाड़ी के इतिहास में सेहत और सम्मान की तारीख बनने वाली है। तो अपनी रनिंग किट तैयार कर लीजिए!Rewari Marathon 2026
युवाओं के लिए खासः सम्मान भी और इनाम भी (Nasha Mukt Haryana)
मैराथन के मुख्य आयोजक प्रदीप ने बताया कि, The Desert Sports और Ahirwal Heritage की यह एक अनोखी पहल है। इस मैराथन का मैनेजमेंट Inventive Event Management देख रहा है। रेवाड़ी में पहली बार इतने बड़े स्तर पर शहीदों की याद में और युवाओं को फिट रखने के लिए यह दौड़ करवाई जा रही है।Rewari Marathon 2026

रेवाड़ी के भविष्य के लिए जरूरी: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी इस आयोजन की खूब सराहना की है। उन्होंने मैराथन का पोस्टर जारी करते हुए कहा कि, युवाओं को खेल और देशभक्ति से जोड़ने का यह प्रयास रेवाड़ी के भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now