Rewari News: गांव चलो बस्ती चलो अभियान : बावल विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने कार्यकर्ताओं संग किया जनसंपर्क

On: April 12, 2026 3:59 AM
Follow Us:

Rewari News: हरियाणा के बावल विधानसभा क्षेत्र के कसौला गांव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अभियान के दौरान विधायक ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।Rewari News
इस अवसर पर विधायक डॉ कृष्ण कुमार के साथ जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, जिला कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, मंडल अध्यक्ष हनुमान छावड़ी और पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह सरपंच प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इनके अलावा पंचायत समिति सदस्य भोला राम, रतिराम प्रधान,हरचरण नंबरदार और धारा सिंह सरपंच ने भी अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

 

 Rewari News: गांव चलो बस्ती चलो अभियान : बावल विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने कार्यकर्ताओं संग किया जनसंपर्क
Rewari News: गांव चलो बस्ती चलो अभियान : बावल विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने कार्यकर्ताओं संग किया जनसंपर्क

संगठन की मजबूती पर दिया बल:
विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गांव बस्ती और परिवार तक पहुँचकर सरकार की नीतियों का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना से कार्य कर रही है।Rewari News

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने सरकार के इन प्रयासों की सराहना की।Rewari News

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now