Rewari news : रेवाड़ी शहर में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिले के बस अड्डे पर रविवार की शाम अफरा तफरी मच गई। यहां बस स्टैंड से निकल रही एक रोडवेज बस में बाइक सवार पिता और पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
आज के सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी चालक के लापरवाही का वीडियो कैद हो गया। सामने जानकारी के अनुसार गुरदास माजरा गांव के निवासी प्रदीप कुमार अपनी बेटी के साथ बाइक से जा रहे थे और वह जैसे ही बस अड्डे के पास पहुंचे इस दौरान बस स्टैंड के ओर से तेजी से आ रही बस में उनके बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता और बेटी दोनों सड़क पर आकर गिर गए और दोनों की हालत गंभीर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शीयो ने उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया। गाड़ी चालक हादसे के बाद गाड़ी से उतरकर फरार हो गया इसके बाद दूसरा चालक बस पीछे हटने की कोशिश करने लगा लेकिन लोगों ने विरोध किया और बस को वही रुकवा दिया ताकि साक्षी से छेड़छाड़ नहीं किया जा सके।
Also Read:Haryana News: रेवाड़ी में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक, ट्रेड डील के विरोध में होगा आंदोलन
प्रदीप कुमार घायल है लेकिन उनकी बेटी की हालत ज्यादा खराब है। प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने बस को देखा तो बचने का प्रयास किया लेकिन बस काफी रफ्तार में थी। कोशिश करने के बाद भी वह खुद को और अपनी बेटी को बचा नहीं सके। प्रदीप कुमार के पैर में 16 टके लगे हैं उनकी बेटी के भी पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस के द्वारा बेटी और पिता दोनों का बयान दर्ज कर लिया गया है।
Also Read:Dharuhera News: राजपूत महिला मंडल की बैठक, महिला सशक्तिकरण पर जोर











