Rewari News : जिले के बावल खंड के अंतर्गत रालियावास स्थित स्वामी दयानंद पब्लिक स्कूल में ( SD Public School Raliyawas) सत्र 2025-26 की नवोदय प्रवेश परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के तीन विद्यार्थियो को सम्मानित किया गया।Rewari News
स्कूल का नाम किया रोशन: स्कूल प्राचार्य अनिल कुमार ने बताया कि रालियावास के सुनील की बेटी शिखा, अनिल कुमार का बेटा धर्य व निगांनियावास के रहने वाले भीम सिंह की बेटी ललिता ने सफलता पाई है। तीनो बच्चो ने स्कूल का नाम रोशन किया है। तीनों को मेडल, पगड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों की उपलब्धि पर गर्व जताया और उनके अभिभावकों को भी बधाई दी। कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना की।SD Public School Raliyawas
लक्ष्य हासिल करने के लिए किया प्रेरित: स्कूल प्रशासन ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया।












