Rewari: खरखड़ा महाविद्यालय में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन, स्वयंसेवकों को किए गए सम्मानित

On: March 24, 2026 7:52 AM
Follow Us:

Rewari:धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया है। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईजीयू मीरपुर के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. मुकेश कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम में रिटायर्ड प्रोफेसर एवं एडवोकेट डॉ. सुरेंद्र यादव और कॉलेज की उप प्राचार्य दयावती भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और एनएसएस गीत के साथ हुई, जिसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से कॉलेज परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।समारोह के दौरान डॉ. सुरेंद्र यादव ने स्वयंसेवकों को पीओएसएच एक्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश कुमार ने एनएसएस के महत्व को समझाते हुए युवाओं से समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उप प्राचार्य श्रीमती दयावती ने मुख्य अतिथि और वक्ताओं का स्वागत करते हुए उनके योगदान की सराहना की। इसके पश्चात शिविर में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रभारी डॉ. कविता यादव और दीपक कुमार ने बाहर से आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सात दिवसीय शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी स्वयंसेवकों की सराहना की।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now