सिरसा में आज राज्य स्तरीय संत कबीर दास जयंती समारोह, सीएम नायब सिंह सैनी देंगे बड़ी सौगात

On: June 11, 2025 7:49 AM
Follow Us:
हरियाणा, Sant Kabir Jayanti 2025, Sirsa News, Haryana CM Sirsa Visit, Kabir Das Jayanti Haryana, राज्य स्तरीय कबीर जयंती समारोह, सिरसा अनाज मंडी कार्यक्रम, CM Nayab Singh Saini News, सिरसा सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन बैन सिरसा, Section 163 Haryana Haryana Family ID हरियाणा Haryana News ,Haryana Family ID Scheme 2025, Haryana New Districts

सिरसा — हरियाणा के सिरसा जिले में बुधवार को संत कबीर दास जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं।

यह कार्यक्रम सिरसा की जनता भवन रोड स्थित अनाज मंडी में आयोजित होगा, जहां तीन मंच तैयार किए गए हैं। समारोह स्थल को 12 सेक्टरों में बांटा गया है, जिनमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही वीआईपी, मीडिया और आमजन के लिए अलग से पंडाल बनाए गए हैं।

गर्मी को देखते हुए प्रशासन की ओर से समारोह स्थल पर कूलर, ठंडे पानी के कैंपर, फर्स्ट एड मेडिकल सुविधा और एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने बीते दो दिनों से तैयारियों का लगातार जायजा लिया है।

समारोह संयोजक और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने बताया कि संत कबीर दास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और यह आयोजन समाज को दिशा देने वाला होगा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सैनी ने इसे एक प्रदेश स्तरीय आयोजन बताया और कहा कि बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग लेंगे।

समारोह के दौरान सिरसा में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी

सुरक्षा के दृष्टिकोण से सिरसा के उपायुक्त शांतनु शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार, सिरसा नगर परिषद क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, ग्लाइडर, रिमोट कंट्रोल एयरक्राफ्ट, फ्लाइंग कैमरा और हेलीकैम उड़ाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी।

साथ ही, समारोह स्थल के वीवीआईपी रूट पर किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। आदेश की उल्लंघना की स्थिति में भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से मुस्तैद

जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिसबल को समारोह स्थल पर तैनात किया गया है। मंगलवार रात से ही पुलिस और होमगार्ड की पर्याप्त संख्या में ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न रहे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now