पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हुआ छेद… पत्नी की हैवानियत, पति को उतारा मौत के घाट

On: August 23, 2026 9:33 PM
Follow Us:

Last Updated:

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की धारदार चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी है. मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान भी मामले की भयावहता सामने आई. जांच में पता चला कि चाकुओं के वार से राजेश का पेट करीब 35 सेंटीमीटर तक खुल गया था. पेट पर इतनी गहरी चोटें थीं कि आंतें शरीर से बाहर आ चुकी थीं.

पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हुआ छेद.. पत्नी ने की पति की हत्याZoom

कुरुक्षेत्र पति की निर्मम हत्या

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास एक मकान में पति की बेहद बेरहमी से हत्या के मामले में बेहद चौकाने वाली बातें सामने आ रही हैं. महिला ने अपने पति राजेश (40) पर चाकुओं से इतने ताबड़तोड़ वार किए कि उसका पेट करीब 35 सेंटीमीटर तक बुरी तरह चीर दिया. मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान भी मामले की भयावहता सामने आई. जांच में पता चला कि चाकुओं के वार से राजेश का पेट करीब 35 सेंटीमीटर तक खुल गया था. पेट पर इतनी गहरी चोटें थीं कि आंतें शरीर से बाहर आ चुकी थीं.

पोस्टमार्टम के दौरान मृतक का करीब आधा लीवर और दाईं ओर की किडनी भी नहीं मिली. महिला इन आंतों को एक बैग में डाल रही थी. इसी दौरान मकान मालिक शोर सुनकर छत पर पहुंच गया. उसे देखकर महिला घबरा गई और छत से नीचे कूद गई. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पोस्टमार्टम में सामने आईं हैरान करने वाली बातें
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव निवासी राजेश के रूप में हुई है. वह करीब एक साल से पत्नी विमला देवी के साथ कुरुक्षेत्र में रह रहा था और पिहोवा रोड स्थित पीबी आरओ वाटर ट्रेडिंग कंपनी में वाटर सप्लाई का काम करता था. मकान मालिक रिंकू के अनुसार, राजेश ने करीब एक साल से मकान की ऊपरी मंजिल पर कमरा किराए पर ले रखा था. शाम करीब 5 बजे उसे राजेश और विमला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. शोर सुनकर वह छत पर पहुंचा तो वहां का मंजर देखकर सन्न रह गया. राजेश खून से लथपथ पड़ा था और उसका पेट बुरी तरह चीरा हुआ था.

छोटे-बड़े, तीन चाकू बरामद
रिंकू के अनुसार, वह कमरे की तरफ गया तो उसने देखा कि राजेश के पेट से बाहर निकली आंतों को विमला एक बैग में डाल रही थी. मकान मालिक को सामने देखकर महिला घबरा गई और उसने छत से नीचे छलांग लगा दी. गिरने से वह घायल हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में पति की हत्या की आरोपी पत्नी विमला देवी एडमिट है. मौके से तीन चाकू बरामद हुए हैं. सूचना मिलने के बाद थर्ड गेट प्रभारी सतीश गौड़ और केयूके प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से छोटे-बड़े तीन चाकू बरामद किए हैं. पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के साथ साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है.

कई साल पहले हुई थी शादी, कोई संतान नहीं
मकान मालिक के मुताबिक, विमला झाड़-फूंक का काम भी करती थी और पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. हालांकि हत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और पुलिस उसके बयान लेने का प्रयास कर रही है. जानकारी के अनुसार राजेश और विमला की शादी को कई साल हो चुके थे, लेकिन दंपती के कोई संतान नहीं थी. पुलिस अब दंपती के आपसी संबंधों, विवादों और हत्या से पहले की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि महिला के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, बेटी घायल तो वहीं छोटा बेटा लापता

‘बच्चे अकेले बाहर निकलने से घबराते हैं’, फरीदाबाद के साहूपुरा में कुत्तों का ऐसा आतंक, 2 साल से जीना मुहाल

गुरुग्राम में कबड्डी खिलाड़ी ने लेडी बाइकर का पीछा किया, फिर रोकने की कोशिश…जब सिया नहीं रुकी तो मारी टक्कर, ये है कार का नंबर HR30Y4949

आम जनता तो छोड़िए… सरकारी विभाग को भी मिला प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की नोटिस, बकायादारों पर कार्रवाई

Faridabad News : धान-गेहूं छोड़ एक एकड़ में लगाया ऐसा बाग, फरीदाबाद के मुकेश हर पेड़ से छप रहे नोट

चेहरा नहीं दिखाऊंगी पर छोडूंगी नहीं, गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में बाइकर सिया कराया FIR, गाड़ी नंबर से खोजेगी पुलिस