Suicide: रेवाड़ी के बीटेक छात्र ने नोएडा हॉस्टल में दी जान

On: February 27, 2026 7:37 AM
Follow Us:

Suicide: हरियाणा: रेवाड़ी के बीटेक छात्र ने नोएडा हॉस्टल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र मूल रूप से रेवाड़ी के जाटूसाना थाना क्षेत्र के किसी गांव का रहने वाला बताया गया है। वह नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था और सेक्टर स्थित भगत सिंह हॉस्टल में रह रहा था।

बताया गया है कि घटना के समय उसके कमरे में रहने वाले अन्य तीन छात्र अपने घर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली सेक्टर-2 पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस के अनुसार आत्महत्या से पहले छात्र ने किसी युवती को मोबाइल पर एक संदेश भेजा था, हालांकि उस संदेश में क्या लिखा था, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

पुलिस छात्र के कॉल डिटेल और मोबाइल डेटा की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर पैतृक गांव पहुंच गए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र को मेहनती और शांत स्वभाव का बताया है। मामले की जांच जारी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now