गुरुग्राम में तोड़फोड़-सीलिंग पर ‘सुप्रीम’  रोक,  DLF, सुशांत लोक और साउथ सिटी में 160 मकानों पर चलाया जा चुका है बुलडोजर

On: October 13, 2026 2:53 PM
Follow Us:

गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम में बिल्डर कॉलोनियों में अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल दो सप्ताह के लिए रोक लगा दी है. गौरव कोहली बनाम हरियाणा सरकार मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह निर्देश दिए. नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की ओर से DLF, सुशांत लोक और साउथ सिटी में अब तक करीब 160 मकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. अगली सुनवाई तीन नवंबर को होगी.

नगर और ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया ने डीएलएफ, सुशांत लोक, साउथ सिटी में अब तक करीब 160 मकानों के खिलाफ कार्रवाई की है. ऐसे में बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी. गौरव कोहली बनाम हरियाणा सरकार मामले की सुनवाई के दौरान बिल्डर कॉलोनियों में कार्रवाई से जुड़े मुद्दे पर दलीलें दी गई. याचिका में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जो नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकार क्षेत्र से जुड़ी है.

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह तक तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई रोकने के निर्देश दिए हैं. साथ ही कहा कि अगली सुनवाई पर मामले की सुनवाई कर एसएलपी का निपटारा किया जाएगा. अब तीन नवंबर को होने वाली सुनवाई पर नजर रहेगी.

पिछले दिनों डीटीपीई कार्यालय ने सर्वे में पाया था कि सुशांत लोक एक के ए, बी और सी ब्लॉक में 100 मकान, आरडी सिटी में 15 मकान, ग्रीनवुड सिटी में 17, साउथ सिटी में 30 मकानों में गेस्ट हाउस, पीजी, ब्यूटी पार्लर, जिम, प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय आदि का संचालन किया जा रहा है. वहीं, सुशांत लोक एक के ए ब्लॉक में 86, बी ब्लॉक में 149, आरडी सिटी में 71, साउथ सिटी एक में 46, ग्रीनवुड सिटी मे 29, विपुल वर्ल्ड में 145 मकानों में कब्जा प्रमाण पत्र और बिल्डिंग प्लान का उल्लंघन हुआ है.

688 मकानों को दिया गया नोटिस

गौरतलब है कि गुरुग्राम शहर की पांच कॉलोनियों में 688 मकानों को सीलिंग और तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने कारण बताओ नोटिस दिया था. एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कारगिल युद्ध में पति की शहादत, PM मोदी का चुनाव लड़ने का सुझाव, कौन हैं भाजपा नेता सुधा यादव, जो बनीं कर्नाटक की राज्यपाल

अतर सिंह भड़ाना हत्याकांडः फरीदाबाद में पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार, बेसुध बहन को संभालती दिखी डीसी किरण भड़ाना

ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास धांय-धांय में 2 बदमाश घायल, SI की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली, ASI के कान के पास से गुजरी

नवरात्रि में वैष्णो देवी जानें के लिए अंबाला कैंट से सुबह से रात तक उपलब्ध है बस सेवा, 700 में पहुंचेंगे कटरा, श्रद्धालुओं के लिए है खास इंतजाम, जानें

कैसे बनाएं अपने बच्चों को जिमनास्ट? अंबाला में ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, कोच छाबड़ा ने बताया पूरा प्लान

‘4 हजार वाला 3 हजार में बिक रहा’, फरीदाबाद के धान किसानों पर मंडी में टूटी ये कैसी आफत?