Swarn Samaj Ekta Manch, Dharuhera: संजय प्रधान व डीके शर्मा बने उपप्रधान

On: April 7, 2026 11:26 PM
Follow Us:

Swarn Samaj Ekta Manch, Dharuhera धारूहेड़ा: Swarn Samaj Ekta Manch की कार्यकारिणा का गठन किया गया है, जिसमें विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समिति के संरक्षक के रूप में देशराज शर्मा (सेवानिवृत्त प्राचार्य) को नियुक्त किया गया है। प्रधान पद की जिम्मेदारी संजय सिंह राजावत को दी गई है, जबकि उप प्रधान के रूप में डीके शर्मा कार्यभार संभालेंगे।Swarn Samaj Ekta Manch, Dharuhera

महासचिव पद पर जितेन्द्र शर्मा को नियुक्त किया गया है और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार सिंह को सौंपी गई है। इसके अलावा लीगल एडवाइजर के रूप में अधिवक्ता योगेश को शामिल किया गया है। समिति के गठन के साथ ही संगठन के कार्यों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

 

 

राजपूत समाज से ये रहे मौजूद’ चरण सिंह छोकर, पवन शेखावत, Paromod Singh व
नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

ब्राह्मण समाज से ये रहे मौजूद: सुभाष चन्द्र शर्मा, D.K. Sharma, राजेश कौशिक,
राजेश शर्मा, कमल शर्मा व रमाकान्त शर्मा मौजूद रहे।

अग्रवाल समाज से ये रहे मौजूद: मंगल अग्रवाल, योगेश सिंघल,मुकेश अग्रवाल ,
अर्जुन अग्रवाल, प्रीतम अग्रवाल व दीपक रस्तोगी शामिल रहे।

जैन समाज की ओर से मोहित जैन, संदीप जैन व नीरज जैन शामिल रहे

पंजाबी समाज: बसंत (प्रवीण) पूर्ण अरोड़ा मौजूद रहे।

 

 

 

जानिए क्यो पडी जररूत ? बता दे अभी हाल में सरकार की ओर से यूजीसी के नए नियम को वापिस नहीं लिया गया है। ऐसे में इस नियम के विरोध के लिए संगठन बहुत जरूरी है।Swarn Samaj Ekta Manch, Dharuhera

पहले कर चुके है विरोध प्रदर्शन: धारूहेडा मे स्वर्ण समाज के लोग पहले एकता का परिचय दे चुके है। इतना ही नहीं इस बिल के विरोध में धारूहेड़ा में विशाल जुलुश भी निकल गया था। आगे इसके विरोध की तैयारी करने के लिए सर्व समिति से एक कार्यकारी गठित की गई है।Swarn Samaj Ekta Manch, Dharuhera

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now