Thanksgiving and Development Rally in Jind: हरियाणा के जींद में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक ओर बडा तोहफा दिया है। हरयिाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने इस रैली में सहभागिता की। रैली में बड़ी संख्या में लोग, विशेष रूप से महिलाएं और बुजुर्ग पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि जनता का यह समर्थन प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर भरोसे को दर्शाता है। Thanksgiving and Development Rally in Jind

15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास: बता दे हरियाणा के जींद में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 253 करोड़ रुपये की लागत से 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का भी उल्लेख करते हुए कहा गया कि केंद्र और राज्य मिलकर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।Thanksgiving and Development Rally in Jind

साथ ही जींद के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये की घोषणा भी की गई। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी क्षेत्र को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा।

रैली में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजकों को बधाई दी गई और कहा गया कि इस तरह के आयोजन जनता और सरकार के बीच मजबूत संवाद स्थापित करते हैं। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर अपने विचार साझा किए।










