हरियाणा वन विभाग भर्ती में इंतजार खत्म, 16 हजार उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट का मौका; शेड्यूल जारी

On: November 20, 2026 3:51 PM
Follow Us:

चंडीगढ़ | हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी तारीखें काफी अहम होती हैं। खासकर फिजिकल टेस्ट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी लंबे समय से अपने शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे। अब हरियाणा में वन विभाग के तीन पदों के लिए फिजिकल टेस्ट की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। बता दें कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) का कार्यक्रम जारी किया है।

HSSC Forest Guard Recruitment

यह टेस्ट 23 से 30 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा। आयोग ने तीनों भर्तियों के लिए करीब 16 हजार उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। इनके रोल नंबर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

इतने उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट

आयोग ने विज्ञापन संख्या 3/2024 के तहत डिप्टी रेंजर के 2 पदों के लिए 30 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। वहीं, विज्ञापन संख्या 2/2026 के तहत फॉरेस्टर के 50 पदों के लिए करीब 777 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसके अलावा, विज्ञापन संख्या 4/2026 के तहत फॉरेस्ट गार्ड के 779 पदों के लिए लगभग 15,145 उम्मीदवारों को PST के लिए बुलाया गया है।

तीनों पदों के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे में पूरी करनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों के लिए 14 किलोमीटर की दूरी 4 घंटे में तय करने का नियम रखा गया है।

दिन होगा फिजिकल टेस्ट

पद का नामपुरुषों का PSTमहिलाओं का PST
फॉरेस्ट गार्ड23 से 27 नवंबर29 और 30 नवंबर
फॉरेस्टर23 से 27 नवंबर29 और 30 नवंबर
डिप्टी रेंजर23 से 26 नवंबर29 नवंबर

लिखित परीक्षा का इंतजार

फिलहाल, अन्य पदों के उम्मीदवार लिखित परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने 25 नवंबर को पंचकूला पहुंचकर आयोग से परीक्षा तारीखें घोषित करने की मांग करने की बात कही है। वहीं, ग्रुप सी और पुलिस सिपाही भर्ती के कुछ उम्मीदवार वेटिंग लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। वेटिंग लिस्ट से जुड़े कुछ मामले अभी विचाराधीन हैं। ऐसे में सभी को थोड़ा इंजतार करना पड़ सकता है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now