इफको चौक पर जाम ही जाम, मेट्रो में इतनी भीड़, छोड़नी पड़ रहीं 8-8 ट्रेनें, गुरुग्राम-जयपुर जाने वालों की आई आफत

On: September 3, 2026 2:57 AM
Follow Us:

Last Updated:

गुरुग्राम के इफको चौक पर सड़क धंसने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है. इस चौक पर हुए गड्ढे की वजह से द‍िल्‍ली-जयपुर हाइवे की सर्विस लेन बंद कर दी गई है, इससे इफको चौक के आसपास काफी लंबा ट्रैफ‍िक जाम लगता है वहीं जयपुर और फरीदाबाद जाने वाली गाड़‍ियां इस जाम में फंस रही हैं. इसकी वजह से मेट्रो ट्रेनों में भी भीड़ का दबाव बढ़ गया है और लोगों को आधे-आधे घंटे इंतजार करना पड़ रहा है.

इफको चौक पर जाम ही जाम, मेट्रो में इतनी भीड़, छोड़नी पड़ रहीं 8-8 ट्रेनेंZoom

गुरुग्राम के इफको चौक पर सड़क धंसने के बाद से काफी जाम लगा हुआ है.

गुरुग्राम की लाइफलाइन इफको चौक पर इस समय वाहनों का अंबार लग गया है. मंगलवार को तेज बारिश के चलते यहां की सड़क धंस गई थी, जिसके बाद इस चौक की दिल्ली-जयपुर हाइवे वाली सर्विस लेन को बंद कर दिया गया था. अब इस चौक से गुजरने वाले वाहनों को घंटों तक रेंगना पड़ रहा है. वहीं इसके चलते मेट्रो में शिफ्ट हुए यात्रियों का दबाव इतना ज्यादा हो गया है कि रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भारी भीड़ के चलते पीक आवर्स में 8-8 मेट्रो ट्रेनें छोड़नी पड़ रही हैं और 30-30 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है.

दिल्ली मेट्रो से गुरुग्राम जाने वाले एक दैनिक यात्री मेघश्याम ने बताया कि सोमवार को नोएडा से गुरुग्राम जाने वाली मेट्रो में हौज खास पर इंटरचेंज के लिए इतनी भीड़ थी कि उन्हें वापस ग्रीन पार्क लौटकर गुरुग्राम की येलो लाइन से ट्रेन लेनी पड़ी. दिल्ली मेट्रो में गुरुग्राम जाने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक हुई बढ़ोत्तरी ने रोजाना के यात्रियों को परेशान कर दिया है.

वहीं दिल्ली से जयपुर हाइवे पर जाने वाले लोगों को कई घंटे तक इफको चौक पर हुए स्लो ट्रैफिक में फंसना पड़ रहा है. दरअसल इस सर्विस लेन के बंद होने से एमजी रोड पर गाड़ियों का प्रेशर बढ़ गया है. पीक आवर्स में इस रोड पर कई-कई घंटे का जाम लग रहा है, इससे रोजाना गुजरने वाले लाखों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है.

क्या हुआ था?
दरअसल मंगलवार को तेज बारिश के चलते जीएमडीए की सीवर लाइन में अचानक लीकेज आ गई थी और एमजी रोड का एक हिस्सा धंस गया और वहां बड़ा गड्ढा बन गया. इस चौक पर भारी भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई और दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली सर्विस लेन को कुछ दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया.इसकी वजह से इन रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग रहा है.

फिलहाल प्रशासन यहां सड़क के नीचे मिट्टी बहने से बने गड्ढे में जमा पानी को बाहर निकाल रहा है. एनएचएआई की ओर से पांच मोटर लगाकर पानी निकालने का काम कराया जा रहा है. पूरा पानी निकलने के बाद गड्ढे को भरकर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी.

कितना महत्वपूर्ण है इफको चौक

  1. गुरुग्राम के लिए इफको चौक उसकी लाइफलाइन है. यही वह चौक है जहां से तीन प्रमुख रूट गुजरते हैं और यहां आने वाले 90 फीसदी यात्री इन्हीं तीन रूटों तक जाने के लिए इस चौक का इस्तेमाल करते हैं.
  2. . आमतौर पर लोग इस चौक का इस्तेमाल दिल्ली से जयपुर हाइवे पर चढ़ने के लिए करते हैं. जयुपर-अजमेर जाने वाले लोग इसी चौक से वाहनों को लेकर गुजरते हैं. ऐसे में यह मुख्य कनेक्टर रोड है.
  3. . जो यात्री गुरुग्राम से फरीदाबाद जाते हैं वे भी इसी रूट के माध्यम से जाते हैं. ऐसे में गुरुग्राम और फरीदाबाद को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी ये है.
  4. . इस चौक का तीसरा इस्तेमाल पुराने गुरुग्राम को गुरुग्राम से जोड़ने के लिए भी होता है. लिहाजा जो लोग गुरुग्राम से पुराने गुरुग्राम जाते हैं, वे भी इसी से होकर गुजरते हैं.
  5. . इसके अलावा इफको चौक मेट्रो स्टेशन भी इसके पास ही है. बहुत बड़ी संख्या में दिल्ली-नोएडा से गुरुग्राम और गुरुग्राम से दिल्ली-नोएडा जाने वाले लोग इस मेट्रो स्टेशन पर उतरते-चढ़ते हैं तो उनकी भी एक बड़ी संख्या इस रोड से गुजरती है, जो यहां के लिए पैदल यात्रियों के जाम का भी कारण बनती है.
  6. इस रोड के बंद होने से सिर्फ उस सड़क पर चलने वालों पर ही नहीं बल्कि मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों पर भी असर पड़ रहा है. चूंकि यह लाइफलाइन है, सेंटर है. बहुत सारी गाड़ियां जो ऊपर फ्लाईओवर से निकल रही हैं उन्हें परेशानी कम है लेकिन उन्हें शंकर चौक तक जाना पड़ रहा है और लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. वहीं जिन्हें फ्लाईओवर के नीचे से जाना है और चौक से गुजरना है, उन्हें जाम झेलना पड़ रहा है.
  7. . कई यात्रियों ने बताया कि दिल्ली मेट्रो में भीड़ बढ़ने के कारण यात्रियों को कई-कई मेट्रो ट्रेनें छोड़नी पड़ रही हैं. बैठने के ल‍िए सीटें नहीं म‍िल रहीं. लोगों को भारी भीड़ में फंसकर ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है. यात्र‍ियों की ओर से बताया गया क‍ि खासतौर पर इंटरचेंज स्‍टेशनों पर भारी भीड़ है, ज‍िनमें राजीव चौक, केंद्रीय सच‍िवालय, बोटेन‍िकल गार्डन, हौज खास आद‍ि हैं.

रोजाना लाखों वाहन, वैकल्पिक रास्ते क्या हैं?
गुरुग्राम का इफको चौक इसकी लाइफलाइन और सेंटर है. ऐसे में जो रास्ते यहां से गुजरते हैं, उनके लिए यह प्रमुख रास्ता है. इसके ऊपर से फ्लाईओवर का इस्तेमाल वैकल्पिक रास्ते के रूप में हो सकता है लेकिन इससे यात्रा की दूरी बढ़ सकती है, वहीं वाहनों का दबाव बढ़ने से वहां भी यात्रा में देरी हो सकती है. इस छोटी सी एक अव्‍यवस्‍था से गुरुग्राम के यातायात की पूरी व्‍यवस्‍था चरमरा गई है.

कब तक ठीक होगा रास्‍ता? 

इस गड्ढे को भरने का काम चल रहा है, हालांकि‍ अभी इसमें कई द‍िन लग सकते हैं, ऐसे में इस हफ्ते लोगों को इस रूट पर जाने में सावधानी बरतने की जरूरत है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

504 करोड़ के फंड घोटाले में CBI की तीसरी चार्जशीट, 6 IAS भी शामिल

कान्हा की पोशाक से लेकर झूले तक, बल्लभगढ़ में मिल रहा ब्रज जैसा सामान, जानिए कीमत

बिरयानी खाने पर स्कूल में सजा, छात्रा ने कूदकर दी जान, पिता ने लगाया आरोप

फरीदाबाद के तिलपत गांव में मनाएं वृंदावन जैसी जन्माष्टमी, बाबा सूरदास मंदिर में इस दिन आते हैं लाखों श्रद्धालु, पांडवों से जुड़ी है इस गांव की कहानी

हरियाणा में HTET एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा बोर्ड के दफ्तर के बाद Gen-Z का हंगामा, ‘तारीख़ पर तारीख’ मिलने पर भ़ड़के

कोलकाता की जरी से मुंबई की ज्वेलरी तक…कान्हा संग सेल्फी पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट, जन्माष्टमी पर अंबाला में अनोखा ऑफर