हरियाणा में जल्द होगी HKRN के तहत ये नई भर्ती, विभाग ने मांगा ब्यौरा, देखिए पूरी लिस्ट

On: December 27, 2025 7:01 PM
Follow Us:
हरियाणा में जल्द होगी HKRN के तहत ये नई भर्ती, विभाग ने मांगा ब्यौरा, देखिए पूरी लिस्ट

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए सरकार ने पक्की भर्ती होने तक अनुबंध आधार पर नए शिक्षक रखने की तैयारीशुरू कर दी है। यह नियुक्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के माध्यम से की जा सकती हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

29,866 शिक्षक पद खाली

जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के कुल 1,22,359 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 29,866 पद वर्तमान में खाली हैं।
फिलहाल स्कूलों में

81,388 नियमित शिक्षक

11,105 अतिथि अध्यापक

कार्यरत हैं। इस तरह कुल 92,493 शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं।

HKRN के जरिए 6,667 शिक्षक पहले से कार्यरत

इसके अलावा HKRN (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) के माध्यम से 6,667 शिक्षक विभिन्न स्कूलों में पहले से तैनात हैं। सरकार का मानना है कि जब तक स्थायी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक अनुबंध पर नियुक्ति ही सबसे व्यवहारिक विकल्प है।


HKRN कर्मचारियों का पूरा ब्योरा मांगा

शिक्षा विभाग ने HKRN के तहत कार्यरत सभी गैर-शिक्षक कर्मचारियों का भी पूरा विवरण तलब किया है।
सेकेंडरी शिक्षा निदेशक की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (BEO) को पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित प्रोफार्मा में जानकारी अनिवार्य रूप से भेजी जाए।

इन जानकारियों की मांग

कर्मचारी का नाम

पदनाम

तैनाती विद्यालय / कार्यालय

नियुक्ति तिथि

स्वीकृत पद

वर्तमान कार्यस्थल

विभाग का कहना है कि यह सूचना कई बार मांगी जा चुकी है, लेकिन समय पर रिपोर्ट नहीं भेजी गई, जिससे नाराजगी जताई गई है।


लापरवाही पर होगी कार्रवाई

सेकेंडरी शिक्षा निदेशक ने साफ चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयावधि में रिपोर्ट नहीं भेजी गई, तो संबंधित जिला अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

आगामी भर्तियों की तैयारी

शिक्षा विभाग का कहना है कि HKRN कर्मचारियों का एकीकृत डाटा तैयार करना जरूरी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि

कितने कर्मचारी

किस स्तर पर

किन स्कूलों और कार्यालयों में

सेवाएं दे रहे हैं। इसी आधार पर आगामी शिक्षक भर्तियों की कार्य योजना तैयार की जाएगी।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now