हरियाणा का ये गांव बना डिजिटल इंडिया का नया मॉडल, पूरे गांव को मिली 24 घंटे फ्री वाई-फाई सुविधा

On: November 20, 2025 5:26 AM
Follow Us:

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव रामपुरा जहां पहले राजनीति में चर्चा में था वही आए एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बता दे​ कि डिजिटल इंडिया अभियान को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में रेवाड़ी जिले के रामपुरा गांव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गांव में सार्वजनिक स्थलों पर हाई-स्पीड इंटरनेट हॉटस्पॉट लगाकर ग्रामीणों को 24 घंटे फ्री वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

 

पूरे गांव को मजबूत नेटवर्क: बता दे इस सुविधा को लेकर पंचायत भवन, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, बस स्टैंड, कम्युनिटी सेंटर, मुख्य चौक और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय किया गया है, जिससे पूरे गांव को मजबूत नेटवर्क कवरेज मिल सके।

गांव के सरपंच नरेश यादव ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय से कमजोर इंटरनेट नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे थे। बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और किसानों की कृषि संबंधी जानकारी तक समय पर पहुंच न होने से कई तरह की दिक्कतें सामने आती थीं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए ग्राम पंचायत ने मिलकर यह परियोजना शुरू की और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से पूरे गांव में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित की।

फ्री वाई-फाई सुविधा शुरू: बता दे इस सुविधा के चलते किसानों को मौसम पूर्वानुमान, फसल सुरक्षा, सरकारी पोर्टलों और कृषि विभाग की सलाह मोबाइल पर तुरंत मिल सकेगी। ग्रामीणों का मानना है कि फ्री वाई-फाई सुविधा से गांव अब डिजिटल रूप से और भी मजबूत होगा, जिससे सरकारी सेवाओं, बैंकिंग, ऑनलाइन भुगतान और अन्य डिजिटल कार्यों में आसानी आएगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके