हरियाणा के हिसार में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबा दो बहनों का इकलौता भाई; हुई मौत

On: September 5, 2026 1:54 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के हिसार जिले के सेक्टर 16-17 पुल के पास नहर में डूबने से 9 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान हार्दिक के रूप में हुई है, जो दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची SDRF की टीम ने करीब तीन घंटे की तलाश के बाद बच्चे का शव नहर से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, हार्दिक पटेल नगर स्थित सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। वह अपनी दोनों बहनों और अन्य बच्चों के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सेक्टर 16-17 पुल के पास नहर की पटरी पर वह हाथ धोने के लिए बैठा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। हार्दिक को नहर में बहता देखकर उसकी बहनों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।

परिजनों के अनुसार, आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन किसी ने नहर में उतरकर बच्चे को बचाने का प्रयास नहीं किया। परिजनों को सूचना मिलने के बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। SDRF ने नहर में किश्ती उतारकर बच्चे की तलाश शुरू की और करीब तीन घंटे बाद उसका शव बरामद कर लिया।

दो बहनों का था इकलौता भाई

हार्दिक अपने परिवार के साथ आजाद नगर में मनीराम की ढाणी के पास रहता था। उसकी मां नीतू एक निजी स्कूल में काम करती हैं, जबकि पिता पेंटर का काम करते हैं। परिवार में हार्दिक की दो बहनें हैं और वह दोनों का इकलौता भाई था। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना के बाद हार्दिक की बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाई के नहर में गिरने के बाद आसपास मौजूद लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से रेस्क्यू का वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Gurugram Bomb Threat: गुरूग्राम में नगर निगम कार्यालय को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर में अफरा-तफरी का माहौल

Haryana News: बेसहारा और दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार का बड़ा कदम, मोबाइल थेरेपी वैन को मंजूरी

Haryana Police Transfer: हरियाणा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 29 IPS समेत 30 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे पूरी लिस्ट

Haryana News: हरियाणा के गन्ना किसानों के लिए बड़ी राहत, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी देगी सरकार

हरियाणा सरकार ने शुरू की बागवानी की मुफ्त ट्रेनिंग योजना ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किसानों को मिलेगा कौशल विकास का मौका

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा समाधान, पंचकूला जोन में लगेगा इस दिन शिकायत निवारण मंच